scriptनियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सैनिक शहीद | Indian soldier martyred as Pakistan violates ceasefire | Patrika News

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सैनिक शहीद

Published: Oct 16, 2016 10:35:00 pm

इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार सुबह राजौरी से लगी नियंत्रण रेखा पर भारतीय ठिकानों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की

Ceasefire Violation

Ceasefire Violation

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की जिससे एक सैनिक शहीद हो गया। पुलिस ने बताया कि शहीद सैनिक की पहचान 6 राजपूत रेजिमेंट के सुदेश कुमार के रूप में की गई है। राजौरी से लगी नियंत्रण रेखा के तारकुंडी इलाके में पाकिस्तानी फायरिंग में वह शहीद हुए।

इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार सुबह राजौरी से लगी नियंत्रण रेखा पर भारतीय ठिकानों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, हमारे सैनिकों ने समान क्षमता के हथियारों से प्रतिक्रिया दी। यह गोलीबारी सुबह 8 बजे रुक गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो