scriptपाकिस्तानी लड़की के इलाज के लिए भारतीयों ने जुटाए 13 लाख | Indians collected 13 millions for pak girl's treatment | Patrika News
विविध भारत

पाकिस्तानी लड़की के इलाज के लिए भारतीयों ने जुटाए 13 लाख

मुंबई में कुछ भारतीयों ने मिलकर पाक की रहने वाली सबा तारीक अहमद की विल्सन बीमारी के इलाज के लिए 13 लाख जुटाए

Oct 13, 2015 / 12:00 pm

भूप सिंह

Saba Ahmed

Saba Ahmed

नई दिल्ली। मुंबई में कुछ भारतीयों ने मिलकर पाकिस्तान में कराची की रहने वाली सबा तारीक अहमद की विल्सन बीमारी के इलाज के लिए 13 लाख रूपए की राशि जमा की। इलाज के बाद वह अपनी मां के साथ सोमवार को कराची लौट गईं। सबा की मां नाजिया पाकिस्तान लौटते हुए बहुत खुश थीं। भारतीयों ने 1 नहीं बल्कि 2-2 बार सबा की मदद की। अप्रैल-मई में एनजीओ ब्लुबेल कम्युनिटी ने सबा की मदद के लिए मबुंईवासियों से 7 लाख रूपए जमा किए। लेकिन फिर भी पैसों की कमी से वे दवाईयां रेगुलर नहीं ले पा रही थीं। जसलोक हॉस्पिटल की लिवर स्पेश्लिस्ट डॉ. आभा नागराल ने कहा कि रेगुलर दवाईयां न लेने से सबा की हालत में बहुत सुधार नहीं हुए।

ब्लुबेल कम्युनिटी की साबिया वालिया ने इनकी मदद की। मई में इलाज के बाद भी सबा और नाजिया घर नहीं जा पा रही थीं। तब उन्होंने फिर से साबिया से कांटेक्ट किया। साबिया ने सबा की मदद के लिए इंडिपेंडेंस डे पर ऑनलाइन फंडिंग के लिए पहल शुरू की। इसमें कई भारतीयों ने उनकी मदद की और अब वह घर जा सकीं।

Home / Miscellenous India / पाकिस्तानी लड़की के इलाज के लिए भारतीयों ने जुटाए 13 लाख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो