scriptमुंबई वासियों के लिए क्रिसमस गिफ्ट होगा देश की ये पहली एसी लोकल ट्रेन | Indias first ac local train in Mumbai | Patrika News

मुंबई वासियों के लिए क्रिसमस गिफ्ट होगा देश की ये पहली एसी लोकल ट्रेन

Published: Dec 22, 2017 11:27:10 am

Submitted by:

Ravi Gupta

25 दिसंबर या 1 जनवरी से देश की पहली वातानुकूलित लोकल ट्रेन मुंबई में चलेगी।

local
नई दिल्ली। लोकल ट्रेन रोजमर्रा सफर करने वाले लोगों की जिंदगी का हिस्सा है। मुंबई जैसे शहर में तो इसे लाईफ लाईन कहा जाता है क्योंकि आम लोगों की जिंदगी का एक अहम भाग है ये लोकल ट्रेन। अब ये
लोकल ट्रेन ही अगर और भी आधुनिक और सुविधायुक्त हो तो फिर क्या कहने। जी हां कुछ ऐसा ही होने जा रहा है मुंबई में। 25 दिसंबर या 1 जनवरी से देश की पहली वातानुकूलित लोकल ट्रेन मुंबई में चलेगी।
रेलवे सेफ्टी कमिश्रर ने इसे मंजुरी भी दे दी है और तो और इसके सभी ट्रायल और चेक सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। मुंबईवासी पिछले करीब 5 सालों से इस वातानुकूलित लोकल ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अनिल गुप्ता ने भी इस बारे में कहा है कि 25 दिसंबर या 1 जनवरी से एसी लोकल ट्रेन मुंबई की पटरियों पर दौड़ती हुई नज़र आएगी। हालांकि रेलवे बोर्ड से इसके किराए और परिचालन की तिथि तय नहीं की गई है।
local
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये लोकल ट्रेन अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। सीसीआरएस ने डहाणु से चर्चगेट के बीच इतनी ही गति सीमा से लोकल ट्रेन को चलाने की अनुमति दी है। सीसीआरएस के लेटर की मानें तो इस लोकल ट्रेन में सुरक्षा के और भी इंतजाम करने अभी बाकी है। मुंबई में चलने वाली देश का ये पहला एसी लोकल अपने आप में बेहद खास है। इस एसी लोकल के कोच में एक ही बड़ी सिंगल विंडो लगाया गया है। इसकी सीट भी पहले से काफी आरामदेयक होगा और ये सीट ब्लू और ग्रे रंग से सजाई जाएंगी। दो सीटों के बीच में इतना स्पेस होगा ताकि लोग आराम से खड़े रह सकें। कोच में उपर की ओर लगे हैंडल भी इस तरह से बनाए गए है कि उसे दो लोग आराम से पकड़ सके। इसमें भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाउंसर भी तैनात किए जाएंगे।
local
रेलवे के एक अधिकारी की मानें तो इसका किराया दिल्ली मेट्रो के जैसे ही होगी। इसका सिंगल किराया अभी के मुबंई लोकल के फस्र्ट क्लास के टिकट की बराबर होगी और मंथली फेयर अभी के फस्र्ट क्लास पास से 1.5 गुना ज्यादा होगी। इसका मैक्सिमम स्पीड लिमिट 110 किमी. प्रति घंटा होगी और इसमें लगभग 5,964 पैंसेजर एक बार में यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही इनमें सिक्यूरिटी के लिए हर स्टेशन में सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं जाएंगे। इसके लिए सरकार की तरफ से 370 एस्केलेटर्स को मंजूरी दी गई है।
local
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो