scriptअंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कश्मीर से कन्याकुमारी तक विश्व के सबसे बड़े योग का आयोजन | international yoga day celebration in india | Patrika News
विविध भारत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कश्मीर से कन्याकुमारी तक विश्व के सबसे बड़े योग का आयोजन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हजारों लोगों के साथ योग कर रहे हैं।

Jun 21, 2018 / 08:05 am

Kiran Rautela

yoga

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: कश्मीर से कन्याकुमारी तक योग का आयोजन

नई दिल्ली। देश की पहचान कहे जाने वाले योग दिवस का आयोजन आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हजारों लोगों के साथ योग कर रहे हैं। बता दें कि इस बार चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें पीएम से लेकर देश की सभी छोटी-बड़ी हस्तियां बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर राज्यपाल डॉक्टर के.के पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय आयुष मंत्री और उत्तराखंड के आयुष मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद थे।
पीएम ने देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में लगभग 50 हजार लोगों को संबोधन किया और योग का महत्व बताया। योग के बारे में बात करते हुए पीएम ने कहा कि योग दिवस की सबको बधाई। योग से जीवन बदल जाता है और दैनिक जीवनचर्या में ये बहुत जरूरी है। उत्तराखंड सदियों से योग का केंद्र रहा है, अब यहां पर इसका आयोजन करने से यहां के पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
https://twitter.com/hashtag/InternationalYogaDay2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/InternationalYogaDay2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी लोग सुबह-सुबह घरों से निकल कर पार्कों में योग कर रहे हैं। दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लोगों ने योग किया। दिल्ली में इस बार योग का आयोजन राजपथ पर किया जा रहा है।
जिसके लिए केंद्रीय मंत्रालय ने योग दिवस पर खासा तैयारी की हैं। दिल्ली में योग दिवस में उपराज्यपाल अनिल बैजल, सांसद व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद महेश गिरी, प्रवेश वर्मा ने भी भाग लिया वहीं, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद रहे और उन्होंने योग भी किया।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ योग को बढ़ावा देते हुए कहा कि भारत का योग पूरी दुनिया छाया हुआ है, इसे और आगे लेकर जाना है। ये भारत के लिए गौरव की बात है कि देश के योगा को पूरी दुनिया ने अपनाया है।
योग के मामले में देश का सेना भी पीछे नहीं रही। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने अपने साथियों के साथ आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में योग किया।

https://twitter.com/hashtag/InternationalYogaDay2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
गुजरात के अहमदाबाद में भी बड़ी संख्या में योग करने के लिए लोग मौजूद हुए साथ ही मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी योग के अवसर पर लोगों के बीच पहुंचे।
राजस्थान के कोटा में योगगुरु रामदेव ने योग का कार्यक्रम किया जिसमें राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं।

https://twitter.com/hashtag/InternationalYogaDay2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Miscellenous India / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कश्मीर से कन्याकुमारी तक विश्व के सबसे बड़े योग का आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो