scriptलो जी आ गया 50 रुपए का नया नोट, आप भी देखिए | Is this the new Rs 50 currency note | Patrika News

लो जी आ गया 50 रुपए का नया नोट, आप भी देखिए

Published: Aug 18, 2017 02:26:00 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

सोशल मीडिया में 50 रुपए के नोटों की एक तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर में 50 रुपए के नए नोटों की कई गड्डियां दिखाई दे रही हैं।

50 RS New Note

50 रुपए का नया नोट।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद दिसंबर 2016 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 50 और 20 रुपए के नए नोट जारी करने की घोषणा की थी। आरबीआई ने महात्मा गांधी की 2005 की सीरिज में इन नए नोटों को जारी करने की घोषणा की थी। तब से अब तक सोशल मीडिया पर 50 और 20 के नए नोटों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में 50 रुपए के नोटों की एक तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर में 50 रुपए के नए नोटों की कई गड्डियां दिखाई दे रही हैं। इस वायरल तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि यह 50 रुपए के नए नोट जल्द ही बाजार में आ जाएंगे। हालांकि, इन नए नोटों को लेकर आरबीआई की ओर से कोई दावा नहीं किया गया है।
फिरोजी रंग का होगा नया नोट
सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर में दिख रहे 50 रुपए के नए नोट फिरोजी रंग के हैं। तस्वीर के साथ मैसेज में दावा किया जा रहा है कि यह महात्मा गांधी की 2005 सीरिज के नए नोट हैं और इन पर आरबीआई के वर्तमान गर्वनर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं। तस्वीर में दिख रहे नए नोटों में नंबर आरोही क्रम में दिखाई दे रहे हैं। यह नोट वर्तमान में प्रचलित 50 रुपए के नोटों से काफी अलग दिखाई दे रहे हैं।
नोट के पीछे होंगे दक्षिण भारत के मंदिर
एक अखबार से बातचीत में आरबीआई के अधिकारी ने बताया कि 50 रुपए के नए नोट के पिछले हिस्से पर दक्षिण भारत के मंदिरों के चित्र होंगे। इसके अलावा नोट का प्रिंटिंग वर्ष 2016 भी नोट पिछले हिस्से पर छपा होगा। अधिकारी के अनुसार, नए नोट के सुरक्षा फीचर वर्तमान में चलन में मौजूद नोटों की तरह ही होंगे।
नोटबंदी के बाद जारी हुए थे 500 और 2000 के नए नोट
आठ नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार और कालेधन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से 500 और 1000 रुपए के नोटों के चलन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद आरबीआई ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। 500 रुपए के नए नोट का रंग स्टोन ग्रे और 2000 के नोट का रंग पर्पल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो