विविध भारत

इसरो का मिशन-19 इसी महीने होगा शुरू, ‘बाहुबली’ और ‘चंद्रयान-2’ की लॉन्चिंग पर रहेगी सबकी नजर

इसरो पांच महीने बाद शुरू करेगा अंतरिक्ष में कामयाब उड़ान। 7 महीने में 19 स्पेस मिशन किए जाएंगे लॉन्च।

नई दिल्लीSep 03, 2018 / 08:52 am

धीरज शर्मा

इसरो का मिशन-19 इसी महीने होगा शुरू, ‘बाहुबली’ और ‘चंद्रयान-2’ की लॉन्चिंग पर रहेगी सबकी नजर

नई दिल्ली। देश को गौरव के कई पलों का गवाह बना चुका भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो एक बार फिर कामयाबी की उड़ान भरने को तैयार है। जी हां लगभग आधा वर्ष शांत रहने के बाद अब इसरो अंतरिक्ष में नए कीर्तिमान हासिल करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 7 महीने में 19 लॉन्चिंग की जाएंगी। खास बात यह है कि इन लॉन्चिंग में चंद्रयान-2 मिशन अहम हिस्सा होगा। इसरो की इन उड़ान की शुरुआत इसी महीने यानी सितंबर से होगी।
मौसम विभाग का अलर्टः जनमाष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर समेत 10 राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा, 15 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

इसरो की नई उड़ानों पर एक नजर
– 7 महीने 19 स्पेस मिशन कंडक्ट करने का लक्ष्य
– 10 सैटलाइट और 9 लॉन्च व्हीकल रहेंगे शामिल
– 30 दिनों में 2 लॉन्चिंग करनी होगी
– 15 सितंबर को PSLV C42 मिशन की लॉन्चिंग से अभियान की शुरुआत
– नवंबर में वायु सेना के लिए मददगार GSAT-7A और GSAT-11 की लॉन्चिंग
– दिसंबर में PSLV C44 और GSAT-31 होंगे लॉन्च
– सभी मिशन सितंबर से मार्च के बीच में ही संपन्न होंगे

अक्टूबर से ‘बाहुबली’ की लॉन्चिंग
अक्टूबर महीने में इसरो की तरफ से ‘बाहुबली’ के नाम से जाने वाले GSLV MkIII-D2 की लॉन्चिंग की जाएगी। 4 टन की लिफ्टिंग क्षमता वाले इसरो के सबसे शक्तिशाली रॉकेट की लॉन्चिंग होगी।
 

चंद्रयान-2 मिशन पर रहेगी सबकी नजर
इसरो की अंतरिक्ष में कामयाब उड़ानों के इस काफीले में सबसे ज्यादा नजर रहेगी चंद्रयान-2 मिशन पर। इसरो नए साल का जश्न चंद्रयान-2 मिशन के साथ मनाएगा। इसकी लॉन्चिंग विंडो 3 जनवरी से 16 फरवरी तक रहेगी। खास बात यह है कि इजरायल भी उसी वक्त अपने चंद्रमा मिशन को लॉन्च करेगा। दोनों देशों के बीच इस बात की टक्कर रहेगी कि चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के मामले में रूस, अमरीका और चीन के बाद चौथा देश कौन बनेगा।
 

आपको बता दें कि अगले वर्ष 2019 में आम चुनाव भी होने हैं। ऐसे में मोदी सरकार की उपलब्धियों में इसरो की ये 19 उड़ाने बड़ा रोल अदा कर सकती हैं। खास बात यह है वर्ष 2019 में इसरो की 19 उड़ानें पूरी होंगी जो अच्छा इत्तेफाक है।

Home / Miscellenous India / इसरो का मिशन-19 इसी महीने होगा शुरू, ‘बाहुबली’ और ‘चंद्रयान-2’ की लॉन्चिंग पर रहेगी सबकी नजर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.