विविध भारत

ISRO ने एक साथ लॉन्च किए 20 सैटेलाइट, PM ने दी बधाई

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी तथा PM मोदी ने एक साथ रिकॉर्ड 20 उपग्रह अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च करने के लिए इसरो को बधाई दी है

Jun 22, 2016 / 12:30 pm

सुनील शर्मा

PSLV C34

श्रीहरिकोटा। देश की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ते हुये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक साथ रिकॉर्ड 20 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया। केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण स्थल से सुबह 9.26 बजे ध्रुवीय प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी34 ने तीन भारतीय और 17 विदेशी उपग्रहों के साथ अंतरिक्ष की उड़ान भरी और तकरीबन आधे घंटे बाद इसरो के अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार ने मिशन के सफतापूर्वक पूरा होने की घोषणा की। उन्होंने बताया सभी 20 उपग्रहों को उनकी यथेष्ट कक्षाओं में स्थापित कर दिया गया है। इससे पहले इसरो ने वर्ष 2008 में एक साथ सर्वाधिक 10 उपग्रह छोड़े थे।

पीएम मोदी, राष्ट्रपति तथा रक्षामंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने एक साथ रिकॉर्ड 20 उपग्रह अंतरिक्ष में छोडऩे का कारनामा कर दिखाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुये अपने ट्वीट किया कि उन्होंने टेलीविजन पर प्रक्षेपण का सीधा प्रसारण देखा और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगाने के लिए कुछ तस्वीरें भी लीं।

Home / Miscellenous India / ISRO ने एक साथ लॉन्च किए 20 सैटेलाइट, PM ने दी बधाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.