scriptचंद्रयान-2 के बाद ISRO का बड़ा कदम- अब अंतरिक्ष में भारत का अपना स्टेशन | ISRO to Set up Indian space station after Chandrayaan-2 | Patrika News

चंद्रयान-2 के बाद ISRO का बड़ा कदम- अब अंतरिक्ष में भारत का अपना स्टेशन

locationनई दिल्लीPublished: Oct 31, 2019 02:25:47 pm

Submitted by:

Mohit sharma

भारतीय स्पेस एजेंसी अब अंतरिक्ष में बनाने जा रही भारत के अपना स्टेशन
इसरो प्रमुख के. सिवन ने एक ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी साझा की
इसके साथ ही अंतरिक्ष में अगले साल स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट भी किया जाएगा

b7.png

नई दिल्ली। चंद्रमा पर दिन निकलने के साथ ही लैंडर विक्रम से जगी संपर्क की उम्मीदों के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने बड़ी ऐलान किया है।

एक साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करे इसरो प्रमुख के. सिवन ने एक ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी साझा किया है, जो इसरो ने अपने इतिहास में कभी नहीं किया।

चंद्रयान—2: चांद पर निकला दिन, सूरज की रोशनी लैंडर विक्रम में डालेगी नई जान!

b4.png

चांद की सतह पर हैं इंसानी पैरों के निशान, इन जांबाजों ने रच डाला था इतिहास

दरअसल, इसरो प्रमुख डॉ. सिवन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय स्पेस एजेंसी अब अंतरिक्ष में भारत के अपना स्टेशन बनाने जा रही है।

इसके साथ ही अंतरिक्ष में अगले साल स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रयोग के लिए इसरो एक पीएसएलवी रॉकेट की मदद से 2 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजेगा।

इसरो प्रमुख ने बताया कि ये दोनों सैटेलाइट मॉड्यूल कुछ इस तरह से डिजाइन किए जाएंगे कि अंतरिक्ष में रॉकेट से बाहर आने के बाद ये एक दूसरे से जुड़ पाएंगे।

बज एल्ड्रिन से हो गई थी यह भूल, बने चांद पर टॉयलेट करने वाले पहले शख्स

b3.png

रिपोर्ट: चांद पर इस लिए नहीं मिटते इंसानों के कदमों के निशान, जाने क्या है रहस्य

इसरो चीफ ने बताया कि इनके जुड़ने की प्रक्रिया ठीक उसी तरह होगी, जैसे बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के समय एक ईंट को दूसरी ईंट से जोड़ा जाता है।

उन्होंने कहा अगर यह प्रयोग सफल होता है तो हम स्पेस स्टेशन में आवश्यक उपकरणों और वस्तुओं के साथ ही अंतरिक्ष यात्रियों को भी सुरक्षित तरीके से पहुंचा सकेंगे।

 

b2.png
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो