scriptदिल्ली में बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता में नहीं कोई सुधार | It May rain in national capital delhi-NCR | Patrika News

दिल्ली में बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता में नहीं कोई सुधार

Published: Jan 12, 2019 11:05:13 am

Submitted by:

Mohit sharma

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कोहरा छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

news

दिल्ली में बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता में नहीं कोई सुधार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कोहरा छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में रात में हल्की बारिश होने की बात कही है, जिससे वायु गुणवत्ता के स्तर में कुछ सुधार हो सकता है और जिसमें पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं के चलते पहले ही सुधार हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह में सामान्य कोहरा रहा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ दोपहर और शाम तक सामान्य रूप से बदली छा जाएगी। रात में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अमित शाह की जगह किसके हाथ होगी लोकसभा चुनाव की कमान? 26 जनवरी को पूरा हो रहा कार्यकाल

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज होने के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुई। सुबह 8.30 बजे के आसपास दृश्यता 300 मीटर दर्ज हुई, जिसमें 9.30 बजे तक सुधार होकर 400 मीटर हो गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

आप नेता मीरा सान्याल का 57 साल की उम्र में निधन, केजरीवाल ने बताया अपूरणीय क्षति

वहीं, समूची कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने रविवार से मौसम में सुधार की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर के न्यूनतम तापमान में रातभर छाए बादलों के कारण सुधार हुआ है और शीतलहर के प्रकोप से राहत मिली है। श्रीनगर में शनिवार को तापमान शून्य से 0.8 डिग्री से नीचे, पहलगाम में शून्य से 0.9 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 2.4 डिग्री नीचे रहा। लेह कस्बे में तापमान शून्य से 11.9 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 16.8 डिग्री नीचे और द्रास में शून्य से 10.3 डिग्री नीचे रहा। जम्मू शहर में 8.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 6.6 डिग्री, बटोटे में 1.8 डिग्री, बनिहाल में 0.7 डिग्री और भदरवाह में 0.6 डिग्री रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो