scriptजम्मू कश्मीर: जवाहर सुरंग के पास हिमस्खलन, 10 पुलिसकर्मी लापता | Jammu and Kashmir Avalanche near Jawahar Tunnel 10 policemen missing | Patrika News

जम्मू कश्मीर: जवाहर सुरंग के पास हिमस्खलन, 10 पुलिसकर्मी लापता

Published: Feb 07, 2019 09:18:52 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में चेतावनी जारी की है, जहां गुरुवार को लगभग 40 परिवारों को भारी हिमपात को देखते हुए सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया।

Jammu and Kashmir Avalanche

जम्मू कश्मीर: जवाहर सुरंग के पास हिमस्खलन, 10 पुलिसकर्मी लापता

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी की वजह से कई जगहों पर लोग घरों के अंदर ही रहने को मजबूर हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि जवाहर सुरंग के पास हिमस्खलन हुआ है। जिसकी चपेट में आने से 10 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं जबकि एक नागरिक के मारे जाने की जानकारी मिली है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

https://twitter.com/hashtag/JammuAndKashmir?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कश्मीर के कई हिस्सों में हिमस्खलन की आशंका

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में चेतावनी जारी की है, जहां गुरुवार को लगभग 40 परिवारों को भारी हिमपात को देखते हुए सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिले, उत्तर कश्मीर के बारामुला, कुपवाड़ा तथा बांदीपुरा और मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा करगिल और लद्दाख क्षेत्र के लेह में भी चेतावनी जारी की गई है, जिसका संपर्क हिमपात के कारण दिसंबर महीने से कश्मीर से टूटा हुई है।

मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट

विभाग ने आम लोगों से अगले 24 घंटे तक हिमस्खलन बहुल क्षेत्रों में नहीं जाने का परामर्श दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि भारी हिमपात की वजह से गंदेरबल जिले में गुंड, कंगन के खान मोहल्ला रामवाड़ी से लगभग 22 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बड़गाम जिले के एरिजाल गांव से एक गर्भवती महिला सहित कुछ परिवारों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया।

दिल्ली-एनसीआर में भी जमकर गिरे ओले

वहीं दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भी गुरुवार दोपहर से अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर जमकर ओले गिरे। मौसम बदलने से अचानक ठंड बढ़ गई है। इधर, पंजाब और चंडीगढ़ में भी जमकर बारिश और ओले पड़े हैं। बर्फबारी के कारण कई जगह सड़कों और अन्य स्‍थानों पर सफेद चादर सी बिछ गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बादल भी फट सकते हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने देशभर में चेतावनी जारी कर दी है और लोगों से सावधान रहने को कहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो