scriptजम्मू कश्मीर: 20 जिलों में कर्फ्यू लगाने का आदेश, रोटेशन के आधार पर खुलेंगी दुकानें | Jammu Kashmir administration impose night curfew in 20 district | Patrika News

जम्मू कश्मीर: 20 जिलों में कर्फ्यू लगाने का आदेश, रोटेशन के आधार पर खुलेंगी दुकानें

locationनई दिल्लीPublished: Apr 20, 2021 05:19:30 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

जम्मू कश्मीर: अब बाजार में रोजाना 50 प्रतिशत दुकानें ही खोली जाएंगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहने वाली है।

night curfew

night curfew

जम्मू। कोरोना वायरस (Coronavirus) को बेकाबू होते देख जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir) प्रशासन ने प्रदेश के सभी 20 जिलों में रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर के आठ जिलों में कर्फ्यू (Curfew) लगाया जा रहा था लेकिन अब कोरोना की स्थिति को देखते हुए इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। इसके साथ प्रदेश में बाजारों को भी रोटेशन के आधार पर खोलने और बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। अब बाजार में रोजाना 50 प्रतिशत दुकानें ही खोली जाएंगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहने वाली है।
सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए

उपराज्यपाल के कार्यालय ने आदेश मंगलवार को जारी कर दिए हैं। उपराज्यपाल ने सभी डिप्टी कमिश्नरों से इस आदेश को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए है। जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में साेमवार को पंद्रह सौ से अधिक कोविड-19 के मामले आए हैं। ये अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। अस्पताल इस समय काेरोना मरीजों से अटे पड़े हैं। अगर यही स्थिति कुछ दिन तक रहती है तो अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करना मुश्किल हो जाएगा।
बाजार रोटेशन के साथ खुलेंगे

उधर उपराज्यपाल के आदेश के बाद बुधवार से बाजार रोटेशन के साथ खुलेंगे। मार्केट एसोसिएशन व जिला प्रशासन ने बातचीत कर फैसला लिया है। सभी दुकानों को चिन्हित कर बारी बारी से खोला जाएगा। जिला प्रशासन ने पहले बाजार एसोसिएशनों से सहयोग मांगा था। इसके बाद जम्मू शहर के सबसे बड़े होलसेल बाजार वेयर हाउस सहित कुछ अन्य ने सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दुकानें खोलने का फैसला लिया था लेकिन अब ये दुकानें भी रोटेशन के आधार पर ही खुलेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो