scriptजम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से माता वैष्णों देवी मार्ग हुआ बंद, श्रद्धालुओं को एहतियात बरतने की सलाह | Jammu-Kashmir: landslide in Himkoti on new track to Mata Vaishno Devi | Patrika News

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से माता वैष्णों देवी मार्ग हुआ बंद, श्रद्धालुओं को एहतियात बरतने की सलाह

Published: Jul 16, 2018 12:09:01 pm

Submitted by:

Mohit sharma

जम्मू-कश्मीर के हिमकोटि में भूस्खलन से माता वैष्णों देवी मार्ग बाधित हो गया, जिससे श्रद्धालुओं को अस्थाई रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Mata Vaishno Devi

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से माता वैष्णों मार्ग बाधित, श्रद्धालुओं को एहतियात बरतने की सलाह

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के हिमकोटि में भूस्खलन की जानकारी सामने आई है। हादसा सोमवार सुबह माता वैष्णों देवी मार्ग में हुआ। जिसके चलते श्रद्धालुओं को लिए मार्ग को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। हालांकि हादसे में किसी तरह के कोई नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने ने तबाही का मंजर सामने आया। यह हादसा थराली ब्लॉक के धारडंबगड में सोमवार तड़के तीन बजे के आसपास हुआ। बताया जारा है कि बादल फटने घने पानी में 10 दुकानें, 3 बुलेरो, 1 मैक्स, 2 कार समेत 4 बाईक बह गई।

दरअसल, लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ों पर हालात असामान्य कर दिए हैं। बारिश की वजह से कच्ची पहाड़ियों में स्खलन की आशंकाएं उभर आई हैं। इसका ही परिणाम है कि पहाड़ी इलाकों में हाल ही में भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आई हैं। वहीं माता वैष्णों देवी मार्ग बाधित होने के कारण के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्राशसन की ओर से मार्ग साफ करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो पहाड़ी खिसकने से मार्ग मिट्टी और पत्थरों से अट गया है, जिसके चलते यात्रा में अस्थाई रुकावट आई है।

कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना ने आतंकी को दिया ढेर, मुठभेड़ में दो जवान भी घायल

उन्होंने कहा माता वैष्णों के दर्शन को जा रही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी पहाड़ियां खिसकने और तेज बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही चमोली में बादल फटने से के घाट ब्लॉक के कुंडी स्थित गौशाला में कई पशु दब गए, जिनको निकालने का कार्य जारी है। इसके साथ ही बादल फटने के बाद पैदा हुआ जलभराव की बिकट समस्या के चलते पांच परिवारों को घर छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। हादसे के बाद चटवापीपल के पास मलवा आने वाला मार्ग बंद हो गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो