scriptराजौरी: LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान शहीद, 3 जख्मी | Jammu Kashmir Pakistan violated ceasefire Rajouri LoC in Sunderbani sector | Patrika News

राजौरी: LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान शहीद, 3 जख्मी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 18, 2019 12:02:47 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

LoC पर जारी है पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन
मार्च में पाक ने राजौरी में 8 बार किया तोड़ा सीजफायर
भारतीय सैनिक भी पाकिस्तान को दे रहे मुंहतोड़ जवाब

Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर: राजौरी में LoC पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 2 घंटे तक चली गोलीबारी

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव अबतक जारी है। सोमवार की सुबह जम्मू कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की ओर से एकबार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार की सुबह करीब 2 घंटे तक पाकिस्तानी और भारतीय सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इसमें एक जवान के शहीद होने की खबर मिल रही है।

दो घंटे चली गोलीबारी

सोमवार की सुबह 5.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की जा रही थी। भारतीय जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की। ये कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली।

मनोहर पर्रिकर: स्कूटर से जाते थे सीएम ऑफिस, लाइन में लगकर लेते थे खाना

https://twitter.com/hashtag/JammuAndKashmir?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

रविवार को भी टूटा था सीजफायर

इससे पहले रविवार को भी सुंदरबनी सेक्टर में ही पाक की ओर से सीजफायर तोड़ा गया था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने बताया कि पहले पाक की ओर से शाम 6.30 बजे गोलीबारी की गई। भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई करने पर कुछ देर से लिए गोलीबारी रुक गई थी।

राजौरी में इस महीने 8 बार संघर्षविराम का उल्लंघन

मार्च महीने में सिर्फ राजौरी में ही पाकिस्तान की ओर से आजतक 8 बार सीजफायर तोड़ा गया है। इससे पहले 2 मार्च को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना की गई ओर की गई गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एलओसी के पास के कृष्णाघाटी सेक्टर में झलास इलाके के सलोत्री गांव में पाकिस्तानी ने गोला दागा, जो एक घर के अंदर फट गया। इसमें एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो