scriptभूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, जारी है मलबा हटाने का काम | Jammu srinagar highway closed after landslide hits the region | Patrika News

भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, जारी है मलबा हटाने का काम

locationनई दिल्लीPublished: May 14, 2019 12:25:27 pm

Submitted by:

Shweta Singh

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन
परिवहन अधिकारी ने दी यातायात ठप होने की जानकारी
मलबा हटाने का कार्य जारी

Landslide file pic

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन आने की जानकारी मिल रही है। इसके बाद मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करना पड़ा। इस बारे में परिवहन विभाग ने जानकारी दी। बता दें कि पिछले हफ्ते इसी इलाके में बड़े पैमाने पर भूस्खलन के चलते दो दिनों तक नेशनल हाईवे बंद रखा गया था।

मलबा हटाने का काम जारी

इस बारे में बात करते हुए एक परिवहन अधिकारी ने कहा कि दिग्दोल इलाके में भूस्खलन होने के कारण यातायात पर रोक लगा दी गई। उन्होंने बताया, ‘भूस्खलन का मलबा हटाने का काम चल रहा है और दोपहर तक राजमार्ग पर यातायात बहाल हो जाने की संभावना है।’ उन्होंने कहा, ‘जब तक रोड को यात्रा के लिए सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता, तब तक उधमपुर या बनिहाल की ओर से किसी भी वाहन को राजमार्ग पर जाने नहीं दिया जाएगा।’

यह भी पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी की ‘निजी यात्राओं’ के लिए इस्तेमाल हुए IAF के प्लेन, भुगतान हुआ सरकारी रेट पर

बारामूला हाईवे पर जारी है प्रदर्शन

आपको बता दें, वहीं दूसरी ओर सोमवार को राज्य के बारामूला हाईवे पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प की खबर आई थी। यहां तीन साल की बच्ची के साथ रेप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पत्थरबाजी की। इसके चलते 47 जवान घायल हो गए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो