scriptभूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यातायात अधिकरियों से बातचीत करके ही यात्रा करने की सलाह | Jammu Srinagar Highway closed due to lanslide | Patrika News

भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यातायात अधिकरियों से बातचीत करके ही यात्रा करने की सलाह

locationनई दिल्लीPublished: Mar 20, 2019 01:34:16 pm

Submitted by:

Shweta Singh

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित
यातायात विभाग ने दी जानकारी
राजमार्ग को साफ करने का काम जारी

landslide

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित हो गया। बुधवार को रामबन जिले में भूस्खलन हुआ जिसके बाद हाईवे को बंद कर दिया गया। इस बारे में यातायात विभाग ने जानकारी दी।

भूस्खलन तथा पत्थरों के गिरने से हाईवे बंद

जानकारी देते हुए यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंथल में हालिया भूस्खलन तथा पत्थरों के गिरने से राजमार्ग बाधित हो गया। एक अधिकारी ने कहा, ‘राजमार्ग को साफ करने का काम चल रहा है। यात्रियों को जम्मू एवं कश्मीर के हमारे नियंत्रण कक्षों से संपर्क किए बिना यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।’

राजमार्ग बंद होने से घाटी में किल्लत

आपको बता दें कि रामबन-रामसू के बीच मौजूद सड़क कई तरह के गंभीर चुनौतियां से जूझ रही हैं। प्रशासन का कहना है इस सेक्टर में भूस्खलन और पत्थरों के गिरने की घटनाएं आम हैं, जिस कारण यहां पर रोड ब्लॉक होने की समस्या आम है। इसी का नतीजा यह है कि घाटी में कई बार जरूरी सामानों की किल्लत हो जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो