scriptअगले महीने भारत आएंगे जापानी PM, मोदी संग करेंगे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास | Japanese Prime Minister Shinzo Abe to visit India in September | Patrika News

अगले महीने भारत आएंगे जापानी PM, मोदी संग करेंगे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास

locationनई दिल्लीPublished: Aug 18, 2017 01:58:52 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

पीएम मोदी के साथ आबे 97,636 करोड़ की लागत से बनने वाले मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल लिंक के भूमि पूजन में शामिल होंगे और इसकी नींव रखेंगे।

नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अगले महीने भारत दौरे पर आ रहे हैं। आबे 13 से 15 सितंबर तक भारत में रहेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जापान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में शिंजो आबे के भारत दौरे की जानकारी दी है। इस दौरान आबे गुजरात भी जा सकते हैं।
https://twitter.com/ANI/status/898385130770710529
मोदी संग अहमदाबाद जाएंगे आबे
अपने भारत दौरे के दौरान पीएम मोदी के साथ आबे 97,636 करोड़ की लागत से बनने वाले मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल लिंक के भूमि पूजन में शामिल होंगे और इसकी नींव रखेंगे। आबे और पीएम मोदी के बीच बाइलैटरल मिसाइलों को लेकर बातचीत होने की भी संभावना है।

भारत की पहली हाई स्पीड रेल लाइन
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पश्चिमी भारत में मुंबई, महाराष्ट्र और अहमदाबाद, गुजरात के शहरों को जोड़ने वाली प्रस्तावित हाई स्पीड रेल लिंक है। यह भारत की पहली हाई स्पीड वाली रेल लाइन होगी। कॉरिडोर का निर्माण पीएम मोदी और आबे द्वारा भूमि पूजन के बाद शुरू होगा।

97,636 लाख करोड़ की बुलेट परियोजना
इस परियोजना की अनुमानित लागत 97,636 लाख करोड़ रुपए है। भारतीय रेलवे हाई स्पीड रेल परियोजना में 9,800 करोड़ रुपए का निवेश करेगी और बाकी लागत महाराष्ट्र और गुजरात राज्य सरकारों को देना होगा।

12 स्टेशनों पर रुकेगी बुलेट ट्रेन
सरकार की ओर से लोकसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन कुल 12 स्टेशनों पर रुकेगी। पहले चरण में अधिकतम रफ्तार 350 किमी/घंटे की होगी । 2023 तक दोनों रुट पर हर रोज करीब 36 हजार सवारी मिलने की उम्मीद है। जो 2053 में बढ़कर एक लाख 86 हजार होने की संभावना जताई जा रही है।

क्रॉसिंग फ्री होगी पूरी रेल लाइन
भूमि अधिग्रहण से बचने के लिए और अंडरपास के निर्माण की आवश्यकता के कारण अधिकतर लाइन का निर्माण एक ऊंची कॉरिडोर पर किया जाएगा। यह लेवल क्रॉसिंग की आवश्यकता को समाप्त करके सुरक्षा में भी वृद्धि करेगा। ऊंची लाइन बनाने के फैसले ने परियोजना के लिए अतिरिक्त 10,000 करोड़ तक की लागत बढ़ा दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो