scriptजदयू के विधान पार्षद मनोज सिंह भाजपा में शामिल  | JD(U) MLC Manoj Singh joined the BJP | Patrika News
विविध भारत

जदयू के विधान पार्षद मनोज सिंह भाजपा में शामिल 

जदयू के विधान पार्षद मनोज सिंह सोमवार को बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल 

May 25, 2015 / 05:45 pm

भूप सिंह

Manoj Singh

Manoj Singh

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के सीवान स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान पार्षद मनोज सिंह सोमवार को बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, विधायक प्रेम रंजन पटेल, विक्रम कुवंर और ब्यास देव प्रसाद की उपस्थिति में यहां के पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद सिंह और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो से प्रभावित होकर आए दिन विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है। भाजपा का जनाधार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंह के पार्टी में शामिल होने से सीवान और उसके आस पास के कई जिलों में पार्टी और मजबूत हुई है। 

Home / Miscellenous India / जदयू के विधान पार्षद मनोज सिंह भाजपा में शामिल 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो