
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक पर देश में घमासना मचा हुआ है। लोकसभा से पास होने के बाद राज्यसभा में इस बिल को पेश किया गया है। ऊपरी सदन में इस बिल को लेकर बहस जारी है। इसी बीच जेडीयू ने इस बिल का समर्थन करने का ऐलान किया है।
राज्यसभा में जेडीयू के सदस्य रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी विधेयक का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि मैं इस विधेयक का समर्थन कर रहा हूं। मैं वास्तव में इस विधेयक के बारे में सदन में चर्चा को लेकर आश्चर्यचकित हूं। उन्होंने दावा किया कि विधेयक स्पष्ट है कि जिन लोगों को धर्म के कारण सताया गया है, उन्हें नागरिकता के अधिकार दिए जाएंगे और उनकी रक्षा की जाएगी।
जेडीयू नेता ने कहा कि जो भी भारत के नागरिक हैं, उनके समान अधिकार हैं..भारत की अपनी संस्कृति है। रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि लोग अनावश्यक रूप से इस पर शोरगुल मचा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के तीन राष्ट्रपति अल्पसंख्यक समुदाय से रहे हैं। सिंह ने कहा कि लेकिन हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ क्या हो रहा है। अपनी पार्टी के बारे में सिंह ने कहा कि हम भाईचारे का समर्थन करते हैं। इस देश में अगर धर्म के नाम पर कुछ भी होता है तो हम कभी पीछे नहीं रहेंगे। हम सभी भारतीय हैं।
Published on:
11 Dec 2019 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
