झारखंड: कोरोना पॉजिटिव पाए गए विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो
Highlights
- झारखंड में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
- इस संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 1043 हो चुकी है।

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो शनिवार को कोराना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा कि दो दिनों से हल्का बुखार होने के कारण शुक्रवार को उन्होंने COVID-19 टेस्ट कराया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद से ही वे RIMS मे क्वारंटीन में चले गए है। इस अस्पताल में वे भर्ती हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा।
दो दिनों से हल्का बुखार रहने पर कल #COVID19 टेस्ट कराया, जिसका रिपोर्ट दुर्भाग्यवश पॉज़िटिव आया।
— Rabindranath Mahato (@Rabindranathji) January 9, 2021
रिपोर्ट आने पर मैं #RIMS मे क्वारंटीन प्रक्रिया के लिए भर्ती हो गया हूँ। आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी के बीच लौटूंगा। pic.twitter.com/3V17v1DlZX
झारखंड में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। इसके कारण राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 1043 हो चुकी है। वहीं,संक्रमण के 207 नए मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में संक्रमितों लोगों की कुल संख्या बढ़कर 116436 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के 116436 संक्रमितों में से 113928 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous India News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi