विविध भारत

झारखंड : 10 लाख रुपए का इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, 72 मामलों में है आरोपी

इनामी माओवादी ने किया रांची में सरेंडर।
झारखंड पुलिस को 10 वर्षों से नक्सली कंडुलना की तलाश थी।

नई दिल्लीFeb 28, 2021 / 10:37 pm

Dhirendra

चार हजार सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भी वो झारखंड पुलिक की पकड़ से दूर था।

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी का जोनल कमांडर जीवन कंडुलना ने रांची पुलिस लाइन में रविवार को सरेंडर कर दिया। जीवन पर 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा झारखंड सरकार ने की थी। झारखंड पुलिस को कंडुलना की लगभग 10 वर्षों से तलाश थी। अभी तक पुलिस ने उसकी तलाश में चार हजार सर्च ऑपरेशन भी चलाए थे लेकिन वो पुलिस की पकड़ से बाहर था।
https://twitter.com/ANI/status/1366062614191611904?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि जीवन कंडुलना पर 72 आपराधिक मामले अलग.अलग थानों में दर्ज हैं। आत्मसमर्पण करने के साथ ही जीवन को 2 लाख का चेक मिला। यह राशि उसके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक माओवादी नक्सली जीवन कंडुलना 2009 से अबतक सक्रिय रहा। वह खूंटी के रानिया का रहने वाला है। आत्मसमर्पण के बाद कंडुलना ने कहा कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर उसने सरेंडर किया है। सरेंडर करने के बाद कंडुलना ने अपने दूसरे साथियों से भी मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है।

Home / Miscellenous India / झारखंड : 10 लाख रुपए का इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, 72 मामलों में है आरोपी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.