script

JMM के विधायक ने की चुंबन प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

locationनई दिल्लीPublished: Dec 06, 2018 09:27:55 pm

Submitted by:

Anil Kumar

डांगापाड़ा के क्षेत्रीय विधायक साइमन मरांडी ने पाकुड़ मेले में एक चुंबन प्रतियोगिता कराने की घोषणा की है।

JMM के विधायक ने की चुंबन प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

JMM के विधायक ने की चुंबन प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

रांची। झारखंड से एक ऐसी खबर सामने आई है जो भारतीय समाज के लिए एक अजीब मामला है। दरअसल झारखंड में एक चुंबन प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर अब सियासत भी गर्माता जा रहा है। बता दें कि डांगापाड़ा के क्षेत्रीय विधायक साइमन मरांडी ने पाकुड़ मेले में एक चुंबन प्रतियोगिता कराने की घोषणा की है। इससे पहले धनबाद में साइमन मरांडी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि संथाल परगना में फिर चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी जोरों पर है। लेकिन इस प्रतियोगिता को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज जताई है। बता दें कि पाकुड़ में 15 दिसंबर को चुंबन प्रतियोगिता आयोजन करने की बात कही जा रही है।

पुजारी की पिटाई कर बदमाशों ने मंदिर में रखी देवी की मूर्ति सहित करोड़ों के गहनों पर किया हाथ साफ

सांस्कृतिक विरासत और संस्कृति को नष्ट कर रही है JMM: BJP

आपको बता दें कि भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा पर आरोप लगाया है कि सांस्कृतिक विरासत और संस्कृति को नष्ट करने पर तुली है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने साइमन पर हमला बोलते हुए कहा कि शायद वो भूल गए हैं कि हमारे यहां रोम व लंदन जैसी पाश्चात्य सभ्यताएं नहीं चलतीं। भाजपा ने साइमन से जनता के सामने माफी मांगने की मांग की। इससे पहले रविवार को कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने चुंबन प्रतियोगिता कराने को लेकर साइमन को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि चुंबन प्रतियोगिता पाश्चात्य संस्कृति की प्रतीक है। इसे झारखंड में स्वीकृति नहीं दी जा सकती।

आदिवासी महिला से शादी कर जमीन खरीदने के धंधे पर लगेगी रोक,ओड़िशा की तर्ज पर झारखंड में भी बनेगा कानून

‘साइमन को जाना पड़ सकता है जेल’

बता दें कि रणधीर सिंह ने कहा कि यदि साइमन चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन कराते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। गौरतलब है कि बीते वर्ष भी साइमन मरांडी ने अपने विधानसभा क्षेत्र लिट्टीपाड़ा में चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन कराया था, जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

ट्रेंडिंग वीडियो