scriptशिक्षा राज्यमंत्री देवनानी के बयान पर भड़का शहर, ब्राहम्ण समाज ने कहा यह बर्दाश्त नहीं होगा | brahmin community protests against education minister vasudev devnani | Patrika News

शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी के बयान पर भड़का शहर, ब्राहम्ण समाज ने कहा यह बर्दाश्त नहीं होगा

locationनई दिल्लीPublished: Apr 13, 2017 12:40:00 pm

Submitted by:

raktim tiwari

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पं. सुदामा शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट के बाहर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

vasudev devnani

vasudev devnani

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पं. सुदामा शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट के बाहर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज के लिए कथित बयान के बाद देवनानी ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की है। 
उन्होंने गलती पर माफी मांगने की मांग की है, अन्यथा समाज आंदोलन करेगा। एडवोकेट विवेक पाराशन ने चेतावनी दी है कि गलती स्वीकार कर माफी नहीं मांगने पर देवनानी को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
 एडवोकेट योगेन्द्र ओझा ने सरकार की लापरवाही पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त की। जिला परिषद के पूर्व सदस्य कृष्ण गोपाल जोशी ने भी आगाह किया कि यदि तुरन्त कार्रवाई नहीं की तो इसके परिणाम पार्टी को भुगतने होंगे। सचिव लोकेश भिण्डा, ओमप्रकाश पारीक, लोकेश शर्मा, योगेन्द्र ओझा, सुशील, महेन्द्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो