scriptCM बनने को बेकरार है लाखों दिलों पर राज करने वाला ये सुपरस्टार, जल्द ही राजनीति में करेगा ओपनिंग! | Kamal Haasan the man always ahead of his times | Patrika News

CM बनने को बेकरार है लाखों दिलों पर राज करने वाला ये सुपरस्टार, जल्द ही राजनीति में करेगा ओपनिंग!

Published: Nov 07, 2017 03:59:28 pm

Submitted by:

राहुल

उन्हें स्क्रीन ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी जाना जाता हैं। वो अपने किरदार को जिस तरह से पर्दे पर ढालते हैं ये वाकई तारीफे ए-काबिल हैं…

Kamal Haasan
नई दिल्ली: आज साउथ के सुपरस्टार कमल हसन का जन्मदिन है। कमल हसन अपना 63 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इतने सालों में कमल हसन ने काफी अच्छा मुकाम हासिल किया है। जिसकी वजह से वो लोगों के लिए में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब हो पाए हैं। कमल को केवल स्क्रीन पर अभिनय करने के लिए ही नहीं जाना जाता है। बल्कि उनको स्क्रीन ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी जाना जाता हैं। कमल अपने किरदार को जिस तरह से पर्दे पर ढालते हैं ये वाकई तारीफे ए-काबिल हैं। फैंस उनके इसी अंदाज के कायल हैं।
इंडस्ट्री में कमल ने कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं। कमल ने सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत अजमाई है। जिसमें वो सफल हुए। कमल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को चाची 420 जैसी बेहतरीन फिल्म दी है। इस फिल्म में कमल पुरूष के साथ-साथ महिला भी बने थे। महिला के रूप में कमल ने चाची का किरदार निभाया था। जोकि काबिले तारीफ था। इस किरदार के लिए लोग आज भी कमल की तारीफें करते हुए नहीं थकते हैं।
Kamal Haasan South Film Industry
कमल को राजनीति में भी काफी दिलचस्पी है। आज अपने जन्मदिन के अवसर पर कमल राजनीति में आने के अपने विचार को खुले दिल से फैंस के सामने स्वीकार कर सकते हैं। कमल केवल फिल्मों में ही बंध कर रहना नहीं चाहते हैं। उन्हें अलग-अलग चीजें करना पसंद हैं। उनकी इस अदा के उनके फैंस भी कायल हैं। कमल को राजनीति में भी काफी दिलचस्पी है। राजनीति में आने के सवाल पर कमल ने एक इंटव्यू में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि वो राजनीति में आने को तैयार हैं। इसके साथ ही वो तमिलनाडु के तो सी.एम बनने के लिए भी तैयार हैं। यदि उनको अवसर मिले तो वह जरूर राजनीति में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। कमल को हमेशा से ही अलग चीजें करना अच्छा लगता है।
कमल के बारे में जर्नलिस्ट प्रेम ने एक बहुत ही खूबसूरत सा लेख भी लिखा है। इस लेख का शीर्षक है ‘द कमल आई नो’। अपने इस लेख में प्रेम ने कमल के बारे में लिखा है कि ऐसे लोगों को स्वयं भगवान का आशीर्वाद मिला होता है जो अपना भविष्य खुद तय करते हैं और खुद ही लिखते हैं। कमल में वो सभी बातें हैं जो उन्हें पूरी तरह से परफेक्ट बनाती हैं। उनके अंदर टैलेंट कूट-कूटकर भरा हुआ है। कमल के बारे में कहा जा सकता है कि वो टैलेंट का भंडार हैं। टैलेंट के बारे में अगर किसी को कोई उदाहरण दिया जाए तो कमल का नाम लिया जा सकता है।
आज कमल को उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस ने बधाईयां दी हैं। कमल ने भी अपने सोशल अकाउंट से अपने फैंस को इन शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा है। इसके साथ कमल ने एक बहुत ही प्यार संदेश भी अपने फैंस को दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर प्लीज केक ना काटकर बारिश से परेशान लोगों की अधिक से अधिक सहायता करें। अपने जन्मदिन के अवसर पर कमल ने भी चेन्नई में बारिश से प्रभावित इलाके में मेडिकल केम्प लगाया है। जिससे लोगों की सहायता हो सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो