script

हॉस्पिटल से कपिल देव की पहली तस्वीर ‘ऑउट’, चेतन शर्मा ने कही ये बात

Published: Oct 24, 2020 01:29:36 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

हॉस्पिटल से कपिल देव ( Kapil Dev ) की पहली तस्वीर आई सामने
ICU में भर्ती हैं कपिल देव, हॉस्पिटल प्रशासन ने कहा- जल्द डिस्चार्ज होंगे पूर्व क्रिकेटर

Kapil Dev First Photo Out From Hospital

हॉस्पिटल से कपिल देव की पहली तस्वीर आई सामने।

नई दिल्ली। भारत को पहली बार क्रिकेट में विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ( Kapil Dev ) इन दिनों बीमार चल रहे हैं। दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हॉस्पिटल से कपिल देव की पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में कपिल देव अपनी बेटी के साथ बेड पर लेटे हैं और थंप्स अप का साइन दिखा रहे हैं। मतलब कि मैं अब ठीक हूं।
https://twitter.com/therealkapildev?ref_src=twsrc%5Etfw
हॉस्पिटल से कपिल देव की पहली तस्वीर आई सामने

पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा, गुणासेकरन ने कपिल देव की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। चेतन शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, कपिल पा जी अब ठीक हैं और अपनी बेटी अमिया के साथ बैठे हैं। जय माता दी। वहीं, गुणासेकरण ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गेट वेल सून’। मतलब जल्द ठीक हो। उन्होंने भी कपिल देव की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कपिल देव बेड पर लेटे हैं, जबकि उनकी बेटी अमिया कुर्सी पर उनके बगल में बैठी है। इससे पहले हॉस्पिटल प्रशासन ने कहा था कि फिलहाल कपिल देव ICU में और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद कपिल देव को दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कपिल देव के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कई खिलाड़ियों ने की है।
https://twitter.com/hashtag/Legend?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो