scriptकर्नाटक: शुगर फैक्ट्री के बॉयलर में ब्लास्ट से 6 लोगों की मौत, 5 की हालत नाजुक | Karnataka: 6 people died and 5 critically injured in a boiler blast | Patrika News

कर्नाटक: शुगर फैक्ट्री के बॉयलर में ब्लास्ट से 6 लोगों की मौत, 5 की हालत नाजुक

locationनई दिल्लीPublished: Dec 16, 2018 05:03:19 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

कर्नाटक के बगलकोट जिले के मुढ़ोल की घटना

Blast

Video: हल्द्वानी में बंदरों के आतंक से दहशत में लोग

बेग्लूरु। कर्नाटक में एक शुगर फैक्ट्री के बॉयलर फटने से बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही पांच लोग भी घायल हुए हैं। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, मुढ़ोल की निरानी शुगर फैक्टी का बॉयलर फटने से ये हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में 6 की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1074238025503268864?ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा विधायक की है शुगर फैक्ट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुगर फैक्ट्री निरानी शुगर लिमिटेड की यूनिट है। शुगर फैक्ट्री निरानी ब्रदर्स- भाजपा विधायक मुरुगेश निरानी और उनके भाई संगामेश-हनुमंथा की है। मुरुगेश निरानी ने हादसे पर दुख जाता है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि धमाका ट्रीटमेंट प्लांट में हुआ। जो फैक्ट्री से आधे किलोमीटर दूर है। फैक्ट्री में करीब एक हजार लोग काम करते हैं। हादसे के वक्त सात लोग काम कर रहे थे। तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। तीन लोगों की मौत का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो