scriptपांच सौ लाख का पुल पांच महीने में ही ढेर, उद्घाटन से पहले ही हुआ ऐसा हश्र | karnataka bridge sweep away in heavy rain water before inaugaration | Patrika News

पांच सौ लाख का पुल पांच महीने में ही ढेर, उद्घाटन से पहले ही हुआ ऐसा हश्र

locationनई दिल्लीPublished: Jun 14, 2018 03:33:58 pm

Submitted by:

Shweta Singh

भारी बारिश के चलते मालाप्रभा नदी के ऊपर बना पुल का एक हिस्सा लहरों के साथ बह गया।

karnataka bridge sweep away in heavy rain water before inaugaration

पांच सौ लाख का पुल पांच महीने में ही ढेर, उद्घाटन से पहले ही हुआ ऐसा हश्र

बेलागवी। अक्सर बारिश, तूफान जैसे खराब मौसम में खस्ताहाल सड़कें और पुल दम तोड़ देती हैं। यही नहीं कई बार तो निर्माणकार्यो में भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए नवनिर्मित सड़कें और पुल गिर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक में सामने आया है। यहां भारी बारिश के चलते मालाप्रभा नदी के ऊपर बना पुल का एक हिस्सा लहरों के साथ बह गया। खास बात ये है कि ये पुल अभी पांच महीने पहले ही बनाया गया था और अभीतक इसका उद्घाटन भी नही हुआ था।

पुल के ढहने का एक वीडियो भी सामने आया है

आपको बता दें कि इस नए पुल का एक हिस्सा बैलहोंगल तालुक के संगोली गांव के बीच बनाया गया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस पुल को बनाने में करीब 5 करोड़ रुपये का खर्च आया था। 5 महीने पहले ही बने इस पुल के ढहने का एक वीडियो भी सामने आया है।

बारिश की वजह से अब तक 104 मौतें

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से कर्नाटक को बारिश का कहर झेलना पड़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक इस साल बारिश की वजह से अब तक 104 मौतें हो चुकी हैं। यही नहीं भारी बारिश के चलते कर्नाटक की नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ चुका है। जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

3500 के करीब परिवार बेघर

आपको बता दें कि दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से हालात काफी बुरे हैं तो वहीं नॉर्थ ईस्ट में त्रिपुर, मिजोरम और मणिपुर में मानसून की बारिश ने लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। त्रिपुरा में तो हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि पिछले 24 घंटे के अंदर 4 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा 3500 के करीब परिवार बेघर हो गए हैं।

त्रिपुरा सीएम की गुहार

बुधवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह से त्रिपुरा के बाढ़ग्रस्त और भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में तुरंत सहायता भेजने की गुहार लगाई है।

देखें वीडियो:-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो