scriptkarnataka Congres 5 Guarantees: Free electricity, Unemployment Allowance and Other | बिजली फ्री, हर महीने 2 हजार रुपए... जानिए कर्नाटक में कांग्रेस के 5 बड़े वादों में किसके लिए क्या-क्या? | Patrika News

बिजली फ्री, हर महीने 2 हजार रुपए... जानिए कर्नाटक में कांग्रेस के 5 बड़े वादों में किसके लिए क्या-क्या?

locationनई दिल्लीPublished: May 20, 2023 04:37:12 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Karnataka Congres 5 Guarantees : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने पांच गांरटी के नाम से जनता से पांच बड़े वादें किए थे। अब चुनाव में मिली जीत और सरकार के शपथ ग्रहण के बाद राहुल गांधी ने कहा कि इन पांचों वादों को हम कैबिनेट की पहली बैठक में पूरा करेंगे।

बिजली फ्री, बेरोजगारी भत्ता, हर महीने 2 हजार रुपए... कर्नाटक में कांग्रेस के 5 बड़े वायदों में क्या-क्या?
बिजली फ्री, बेरोजगारी भत्ता, हर महीने 2 हजार रुपए... कर्नाटक में कांग्रेस के 5 बड़े वायदों में क्या-क्या?

Karnataka Congres 5 Guarantees: कर्नाटक में शनिवार को कांग्रेस की नई सरकार बन गई। इस सरकार के मुखिया सिद्धारमैया है, जिन्होंने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने दोपहर 12.30 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई। उनके बाद डीके शिवकुमार ने इकलौते डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली। इन दोनों के अलावा डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल को कैबिनेट मंत्री और सतीश जारकीहोली, प्रियांक खरगे (मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे), रामालिंगा रेड्‌डी और जमीर अहमद खान ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान ही राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि एक-दो घंटे में कैबिनेट की पहली बैठक होगी, जिसमें हमारे पांचों वादे कानून बन जाएंगे।


Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.