scriptकश्मीर में अलगाववादियों ने किया प्रदर्शन का ऐलान, सुरक्षा के लिहाज से शहर के कई हिस्सों पर प्रतिबंध | kashmir govts imposed restrictions in several parts of the city | Patrika News

कश्मीर में अलगाववादियों ने किया प्रदर्शन का ऐलान, सुरक्षा के लिहाज से शहर के कई हिस्सों पर प्रतिबंध

Published: Jan 13, 2018 11:17:59 am

Submitted by:

Pradeep kumar

अलगाववादियों द्वारा आहूत प्रदर्शनों के सुरक्षा के मद्देनजर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

army in kashmir

श्रीनगर। कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को शहर के कई हिस्सों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अलगाववादियों द्वारा आहूत प्रदर्शनों के सुरक्षा के मद्देनजर यह प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान मारे गए नागरिकों के विरोध में अलगाववादियों ने विरोध का आह्वान किया है।

जरूरी सेवाओं पर प्रतिबन्ध नहीं
इसके चलते श्रीनगर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने रैनवाड़ी, खानयार, नौहट्टा, एम.आर.गंज और सफाकल और मैसूमा और क्रालखुद में प्रतिबंध लगाया है। हालांकि इन प्रतिबंधों में जरूरी सेवाओं को छूट मिली है। मामले में पुलिस ने बताया,’हालांकि, इन प्रतिबंधों से जरूरी सेवाओं, सरकारी कर्मचारियों, बैंककर्मियों, परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को छूट दी गई है।’ शहर के संवेदनशील स्थानों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, अर्धसैनिक केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) की तैनाती की गई है। शीतकालीन अवकाश की वजह से घाटी में शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

उमर फारुख अपने आवास में नजरबंद
जानकारी के अनुसार सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और यासीन मलिक के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने घाटी में बंद और विरोध प्रदर्शनों का आह्वान किया है। प्रतिबंध के साथ ही प्रशासन ने उमर फारुख को उनके आवास निगीन में नजरबंद रखा है जबकि गिलानी भी हैदरपोरा में अपने आवास पर नजरबंद हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो