scriptकश्मीर: शोपियां में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर | Kashmir: Terror attack on army camp in shopian, one terrorist killed | Patrika News

कश्मीर: शोपियां में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Published: Mar 04, 2018 09:52:47 pm

Submitted by:

Mohit sharma

यहां आतंकियों ने जॉइंट मोटर वीइकल पट्रोलिंग पार्टी पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। घटना का समय रात 8 बजे का बताया जा रहा है।
 

jammu kashmir encounter

jammu kashmir, encounter

नई दिल्ली। कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के जवानों पर आतंकी हमला की जानकारी सामने आई है। जवानों पर यह हमला उस समय हुआ जब वह पेट्रोलिंग कर रहे थे। वहीं हमले को लेकर भारतीय जवानों की ओर से की गई फायरिंग में एक आतंकी ढेर हो गया। जानकारी के अनुसार यह आतंकी घटना शोपियां के पिंजोरा इलाके में हुई। यहां आतंकियों ने जॉइंट मोटर वीइकल पट्रोलिंग पार्टी पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। घटना का समय रात 8 बजे का बताया जा रहा है।

पुंज में गोलीबारी

वहीं, जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार देर शाम भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने रविवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर में अकारण भारी गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए छोटे और स्वचालित हथियारों व मोर्टारों का इस्तेमाल किया।

नुकसान की खबर नहीं

सूत्र ने कहा कि गोलीबारी करीब दो घंटे तक जारी रही। भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। ऐहतियात के तौर पर पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद कर दिया गया है। बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर में पिछले दिनों जारी गोलीबारी की घटना में चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दो भारतीय जवान और दो नागरिक घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि राजौरी जिले के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार को शुरू हुई पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और इस दौरान चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने रक्षा और नागरिकों इकाइयों को निशाना बनाने के लिए 120एमएम और 82एमएम मोर्टार का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी और गोलीबारी के दौरान हमारे दो जवान और दो नागरिक घायल हो गए। इस गोलीबारी में आधा दर्जन आवासीय ढांचा या तो पूरी तरह से या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों के सभी स्कूलों को एहतियात के तौर पर पांच मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो