विविध भारत

केरल: बारिश और बाढ़ में मरने वालों की संख्या हुई 29, 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

बाढ़ को देखते हुए राज्य के 24 बांधों के दरवाजे खोले गए हैं।

Aug 11, 2018 / 09:09 am

Saif Ur Rehman

केरल: बारिश और बाढ़ में मरने वालों की संख्या हुई 29, 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

तिरुवंतमपुरम। आसमान से लगातार आफत बरस रही है। बारिश और उसके बाद बाढ़ ने राज्य में हालत खराब कर दिए हैं। लोग परेशान। जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जान माल का भारी नुकसान हुआ है। बारिश और बाढ़ से पिछले 48 घंटों में मरने वालों का आंकड़ा 29 पहुंच चुका है। छह लोगों की मौत की खबरें पिछले 24 घंटों में आई हैं। चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। 25 लोग भूस्खलन की चपेट में आने से मरे हैं। इस दौरान चार लोग डूब गए। 12 लोगों की मौत इडुक्की, 6 मालाप्पुरम, 4 वायानंद, दो पलाक्कड़ और एक की जान कन्नूर में हुई है। समानी आफत ने केरल की तस्वीर ही बदल दी है. गांव, खेत-खलियान सब डूबे हुए हैं। कहा जा रहा है कि 50 साल में पहली बार केरल इतनी भयंकर बाढ़ और बरसात के बीच फंसा है। पड़ोसी राज्य तमिलनाडु ने केरल को 5 करोड़ की मदद राशि भेजी है।
सूरज को छूने के लिए आज उड़ान भरेगा नासा का अंतरिक्ष यान

 

https://twitter.com/ANI/status/1028093358495817729?ref_src=twsrc%5Etfw
सेना भी जुटी

बाढ़ में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सेना भी लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही है। 22 विदेशी समेत करीब 60 पर्यटकों इडुक्की के रिजॉर्ट में फंस गए थे उन्हें बाहर निकाल लिया गया। 439 राहत शिविर लगाए गए, जहां 53,502 लोग अपना सिर छिपा रहे हैं। सेना और नौसेना की टीमें बचाव और राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।
मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी व बिहार समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश

 

खोले गए 24 बांध

इडुक्की बांध के सभी पांच शटरों से पानी का निर्वहन शुक्रवार को प्रति सेकंड 8 लाख लीटर तक पहुंच गया, चेरुथोनी शहर के अधिकांश हिस्से पानी में डूब गए हैं। पिछले 40 सालों में पहली बार चेरुथोनी बांध के पांचों शटर खोलने पड़े हैं। भूतथंकेतु बांध में पानी के स्तर 1.2 मीटर तक बढ़ा गया है। बताया जा रहा है कि राज्य में 25 बांधों के फाटक खुले गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश नदियों में पानी के स्तर में काफी वृद्धि हुई है।
 

RAIN
रेड अलर्ट जारी

सौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही राज्य के वायनाड, इडुक्की, आलप्पुषा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, पलक्कड़, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 14 अगस्त तक वायनाड में अलर्ट लागू रहेगा और इडुक्की में 13 अगस्त तक; अन्य जिलों रविवार की सुबह तक सतर्क रहेंगे। शुक्रवार को देर से स्थिति की समीक्षा करने के बाद, मुख्यमंत्री पिनाराय विजयन ने दो आईएएस अधिकारियों को एर्नाकुलम में राहत उपायों का समन्वय करने के लिए नियुक्त किया। कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के डूबने की आशंका जताई जा रही है। अमरीका ने भी अपने नागरिकों को केरल ना जाने की सलाह दी है।

Hindi News / Miscellenous India / केरल: बारिश और बाढ़ में मरने वालों की संख्या हुई 29, 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.