scriptकिरण बेदी के पति बृज बेदी का निधन, मेदांता अस्पताल में थे भर्ती | Kiran Bedi's husband Brij Bedi died in Medanta Hospital due to breathing and kidney problem | Patrika News

किरण बेदी के पति बृज बेदी का निधन, मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

Published: Jan 31, 2016 04:39:00 pm

पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी का रविवार सुबह किडनी और सांस की समस्या से निधन

Husband of Kiran Bedi

Husband of Kiran Bedi

नई दिल्ली। देश की पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी का रविवार सुबह निधन हो गया। बृज बेदी को किडनी और सांस की दिक्कत थी। इसके चलते उन्हें 28 जनवरी को गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहीं रविवार को उनका निधन हो गया। 

करीब 11 बजे बृज बेदी ने आखिरी सांस ली। बता दें कि किरण के पति बृज बेदी कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हुए थे। वह अमृतसर के मथबूलपुरा इलाके के एक गरीब बच्चों के स्कूल के लिए काम कर रहे थे। उनकी पत्नी किरण बेदी भी स्कूल के लिए मदद कर रही थीं। उद्योगपति होने के साथ.साथ बृज बेदी का समाजिक क्षेत्र में भी काफी योगदान था। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो