scriptChanakya नीति से मिलती है कई सीख, इन तीन चीजों के करने से मिलती है सफलता और सम्मान | Know About Some Interesting Points Of Chanakya Niti | Patrika News

Chanakya नीति से मिलती है कई सीख, इन तीन चीजों के करने से मिलती है सफलता और सम्मान

Published: Sep 05, 2020 02:03:20 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

Chanakya नीति को अपने जीवन में अपनाने से काफी फायदे हो सकते हैं
जानें, सफलता और सम्मान के लिए क्या कहती है चाणक्य नीति?

Know About Some Interesting Points Of Chanakya Niti

जानें, जीवन को लेकर क्या कहती है चाणक्य नीति?

नई दिल्ली। आज पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा है। इस मौके पर आचार्य चाणक्य ( Chanakya ) की चर्चा न हो, यह संभव ही नहीं है। क्योंकि, चाणक्य कुशल अर्थशास्त्री के साथ-साथ एक शिक्षक भी थे। उनके द्वार दी गई शिक्षा और ज्ञान की चर्चाएं आज भी होती है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन को लेकर गई गूढ़ रहस्य भी बताए हैं। चाणक्य ने ये भी बताया है कि किन-किन आदतों से व्यक्ति को सफलता मिलती है और लोगों के बीच उसका सम्मान होता है। आइए, जानते हैं चाणक्य नीति से जुड़ी कुछ खास बातें…
चाणक्य नीति के फायदे

अर्थशास्त्री चाणक्य ( Chanakya ) का कहना जीवन में अगर आपको सफलता हासिल करनी है तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। चाणक्य का कहना है कि दुनिया में हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसका मान-सम्मान हो। इसके लिए लोग दिन-रात जतन करते हैं। लेकिन, इसके बाद भी यह जरूरी नहीं है कि आपको वह सम्मान मिले। लिहाजा, ये जरूरी है कि सम्मान लेने से पहले सम्मान दें। क्योंकि, किसी को सम्मान मांगने से नहीं मिलता है। दुनिया में हर किसी को सम्माम से देखें और उन्हें सम्मान दें। इससे आपको अपने आप सम्मान मिल जाएगा। चाणक्य नीति में यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति केवल स्वार्थ के लिए अपना स्वभाव न बदलें। इससे फायदा के बदले उल्टा नुकसान हो जाता है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा एक जैसे आचरण और बर्ताव करना चाहिए।
क्या कहती है चाणक्य नीति?

चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति केवल अपने लाभ के लिए काम करता है, उसे केवल अपमान का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि व्यक्ति को वही काम करना चाहिए, जो मानव हित में हो। इससे उसका सम्मान भी बढ़ता है और समाज में पूछ भी होती है। चाणक्य कहते हैं कि किसी की सफलता पर उसका व्यवहार काफी निर्भर करता है। चाणक्य नीति के अनुसार, जिस व्यक्ति का व्यवहार और बर्ताव दूसरों के प्रति सही रहता है, उसे सफलता जरूर मिलती है। लिहाजा, व्यक्ति को अपने व्यवहार को लेकर हमेशा सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। जिस व्यक्ति में विनम्र स्वभाव होता है, उसे सफलता जरूर मिलती है। इसके अलावा चाणक्य के कई ऐसी नीतियां हैं, जो मानव जीवम में काफी मायने रखता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो