scriptजानिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के 12 राष्ट्र निर्माता नागरिक | Know President Ramnath Kovind's 12 nation builders | Patrika News
विविध भारत

जानिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के 12 राष्ट्र निर्माता नागरिक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने पहले भाषण में कहा कि सरकार के भरोसे राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता है। इसके लिए उन्होंने 12 राष्ट्र निर्माताओं का जिक्र किया।

Jul 25, 2017 / 03:01 pm

ashutosh tiwari

Ram Nath Kovind

Ram Nath Kovind

नई दिल्ली। रामनाथ कोविंद ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का मुखिया बनने के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में कई महत्पूर्ण बिंदुओं पर बोला। 125 करोड़ नागरिकों के विश्वास पर खरा उतरने के वचन के साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और संविधान निर्माता बाबा साहेब का नमन किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने पहले भाषण में कहा कि सरकार के भरोसे राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता है। इसके लिए उन्होंने 12 राष्ट्र निर्माताओं का जिक्र किया।

– देश का हर नागरिक राष्ट्र निर्माता है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति भारतीय परंपराओं और मूल्यों का संरक्षक है और यही विरासत हम आने वाली पीढ़ियों को देकर जाएंगे।

Image may contain: one or more people, crowd and outdoor

– देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले और हमें सुरक्षित रखने वाले सशस्त्र बल, राष्ट्र निर्माता हैं।

– जो पुलिस और अर्धसैनिक बल, आतंकवाद और अपराधों से लड़ रहे हैं, वो राष्ट्र निर्माता हैं। 

Image may contain: one or more people, grass, outdoor and nature

– जो किसान तपती धूप में देश के लोगों के लिए अन्न उपजा रहा है, वो राष्ट्र निर्माता है। और हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए, कि खेत में कितनी बड़ी संख्या में महिलाएं भी काम करती हैं। 

– जो वैज्ञानिक 24 घंटे अथक परिश्रम कर रहा है, भारतीय अंतरिक्ष मिशन को मंगल तक ले जा रहा है, या किसी वैक्सीन का अविष्कार कर रहा है, वो राष्ट्र निर्माता है। 

– जो नर्स या डॉक्टर सुदूर किसी गांव में, किसी मरीज की गंभीर बीमारी से लड़ने में उसकी मदद कर रहे हैं, वो राष्ट्र निर्माता हैं। 
Image may contain: one or more people and crowd

– जिस नौजवान ने अपना स्टार्ट-अप शुरू किया है और अब स्वयं रोजगार दाता बन गया है, वो राष्ट्र निर्माता है। ये स्टार्ट-अप कुछ भी हो सकता है। किसी छोटे से खेत में आम से अचार बनाने का काम हो, कारीगरों के किसी गांव में कार्पेट बुनने का काम हो या फिर कोई लैबोरेटरी, जिसे बड़ी स्क्रीनों से रौशन किया गया हो। 


– वो आदिवासी और सामान्य नागरिक, जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में हमारे पर्यावरण, हमारे वनों, हमारे वन्य जीवन की रक्षा कर रहे हैं और वे लोग जो नवीकरणीय ऊर्जा के महत्त्व को बढ़ावा दे रहे हैं, वे राष्ट्र निर्माता हैं। 
Image may contain: 12 people, people smiling, crowd and outdoor
– वो प्रतिबद्ध लोकसेवक जो पूरी निष्ठा के साथ अपना कर्त्तव्य निभा रहे हैं, कहीं पानी से भरी सड़क पर ट्रैफिक को नियंत्रित कर रहे हैं, कहीं किसी कमरे में बैठकर फाइलों पर काम कर रहे हैं, वे राष्ट्र निर्माता हैं। 

– वो शिक्षक, जो नि:स्वार्थ भाव से युवाओं को दिशा दे रहे हैं, उनका भविष्य तय कर रहे हैं, वे राष्ट्र निर्माता हैं। 

– वो अनगिनत महिलाएं जो घर पर और बाहर, तमाम दायित्व निभाने के साथ ही अपने परिवार की देख-रेख कर रही हैं, अपने बच्चों को देश का आदर्श नागरिक बना रही हैं, वे राष्ट्र निर्माता हैं। 


Home / Miscellenous India / जानिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के 12 राष्ट्र निर्माता नागरिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो