script

क्या है राम रहीम की मिड नाइट पार्टी का राज, जहां सिर्फ लड़कियों को मिलती थी एंट्री

Published: Sep 16, 2017 03:22:48 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

राम रहीम की मिड नाइट पार्टी को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं।

Ram Rahim
नई दिल्ली। बलात्कारी बाबा राम रहीम के जेल जाने के बाद उसके डेरे को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब बलात्कारी बाबा राम रहीम की मिड नाइट पार्टी को लेकर खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इस पार्टी में बलात्कारी इन्हीं पार्टियों में अपनी काली करतूतों को अंजाम देता था।
पार्टियों में सिर्फ लड़कियों को मिलती थी एंट्री
रिपोर्ट के मुताबिक राम रहीम अपनी गुफा में होने वाली मिड नाइट पार्टियों में सिर्फ लड़कियों को एंट्री देता था। बाकी डेरे के सभी कर्मचारियों को इस पार्टी से दूर रखा जाता था। राम रहीम के कुछ चुनिंदा लोग ही इस पार्टी में इंतजाम को देखते थे।
कौन लाता था लड़कियां?
राम रहीम अपने गुफा के राज को दबाने के लिए कई चालें चलता था। पार्टी में लड़कियों को लाने के लिए कुछ खास एजेंट रखे गए थे। इन एजेंटों का काम लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर राम रहीम की पार्टी तक ले जाना होता था। इस काम के लिए राम रहीम अपने एजेंटों का अच्छी खासी रकम देता था।
पार्टी का राज दबाने के लिए दी जाती थी धमकियां
डेरे के अंदर काम कर चुके लोगों के मुताबिक राम रहीम पहले लड़कियों को मिड नाइट पार्टी में बुलाता था। उसके बाद चमत्कार के नाम पर उन्हें अपनी गुफा तक ले जाता है और अपनी काली करतूतों को अंजाम देता था। कोई भी लड़की बलात्कारी बाबा के गुफा का राज न खोले इसलिए उनको धमकी भी दी जाती थी।
20 साल की सजा भुगत रहा राम रहीम
राम रहीम दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। वहीं उसके गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हनीप्रीत की तलाश के लिए पुलिस नेपाल बार्डर से सटे इलाकों में छापेमारी कर रही है। हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद राम रहीम के और राज खुल सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो