scriptनाम में बहुत कुछ रखा है…कोई ये सरकार से पूछे | know whne are the names of the various states changed | Patrika News

नाम में बहुत कुछ रखा है…कोई ये सरकार से पूछे

Published: Aug 04, 2017 12:36:00 pm

Submitted by:

Madhukar Mishra

नाम बदलने की सियासत पक्ष और विपक्ष दोनों को खूब रास आती है।

Kolkata
नई दिल्ली। मशहूर कवि और नाट्यकार शेक्सपियर ने कभी कहा था कि नाम में क्या रखा है लेकिन सियासत में किसी संस्था, शहर और सड़कों आदि के नाम बदलने नाम बदलने में ही सब कुछ रखा है। शायद यही कारण है कि नाम बदलने की सियासत पक्ष और विपक्ष दोनों को खूब रास आती है। इस कवायद में कोई लोगों को खुश करके तो कोई लोगों की नाराजगी को ही भुनाते हुए अपनी राजनीतिक रोटी सेंक लेना चाहता है। ताजा मामला भले ही उत्तर प्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय किए जाने को लेकर गरमाया हो लेकिन इससे पहले भी शहरों,संस्थाओं और योजनाओं आदि के नाम बदलकर खूब हो हल्ला मचा है –
कब-कब बदले राजधानियों के नाम?
कलकत्ता से कोलकाता
2001 में पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने राज्य की राजधानी ‘कलकत्ता’ को ‘कोलकाता’ नाम किए जाने को हरी झंडी दिखाई थी। कोलकाता नाम को कोलिकाता से जोड़ कर देखा जाता है। अंग्रेजों द्वारा बंगाल जीतने से पहले इस क्षेत्र के तीन गांव में से एक गाव का नाम कोलिकाता हुआ करता था। 2011 में सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी ने राज्य के नाम को बदलने की कोशिश की। ममता के अनुसार पश्चिम बंगाल को बांग्ला में बांग्ला, अंग्रेजी में बेंगाल और हिंदी में बंगाल जाना जाए।
बम्बई से मुंबई
भारत की वित्तीय राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई का नाम साल 1996 में बंबई से बदलकर मुंबई किया गया था। मुंबई शब्द मुंम्बा और आई से मिला कर बनाया गया है। मुम्बा शब्द का अर्थ है मां अम्बा या मुम्बा देवी, जबकि मराठी में आई शब्द का अर्थ होता है मां।
मद्रास से चेन्नई
साल 1996 में ही मद्रास का नाम बदल कर चेन्नई कर दिया गया था। चेन्नई शब्द को लेकर कई मत हैं। कुछ लोग मानते हैं कि यह नाम तेलुगू राजा दामर्ला चन्नाप्पा नायकुडू के नाम पर है, जबकि कुछ इसे चेन्ना केशव पारुमल मंदिर से जोड़ कर देखते हैं।
त्रिवेंद्रम से तिरुवनंतपुरम
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम का नाम साल 1991 मे त्रिवेंद्रम से बदल कर तिरुवनंतपुरम किया गया था। तिरु-अनंत-पुरम मलयाली भाषा के शब्द है। जिसका अर्थ होता है भगवान अनंत का शहर। भगवान अनंत देव केरल के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर के मुख्य देवता हैं, जो दुनिया भर में अपने खजाने को लेकर प्रसिद्ध है।
city
बेंगलौर से बेंगलुरु
भाजपा सरकार ने 2014 में कर्नाटक के 11 अन्य शहरों के साथ बेंगलौर का नाम बदलकर बेंगलुरु रखा था।

पनजिम से पणजी
गोवा की राजधानी पणजी का पुराना नाम पनजिम है। पुर्तगालियों ने 1960 तक इस शहर पर शासन किया था। कोकणी भाषा में इस शहर को पोन्नजे भी कहा जाता है। इस शहर के नाम का अर्थ है कि एक नांव ।
पॉन्डिचेरी से पुदुच्चेरी
केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी का नाम पॉन्डिचरी के सबसे बड़े जिले पुदुच्चेरी के नाम पर पड़ा था। सितम्बर 2006 मे पॉन्डिचरी का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर पुदुच्चेरी कर दिया गया। पुदुच्चेरी का तमिल भाषा में अर्थ नया गाँव होता है।
कई शहरों के भी बदले नाम
हाल—फिलहाल में यदि किसी शहर का नाम बदला है तो वह है गुडग़ांव, जिसे भाजपा की खट्टर सरकार ने बदलकर गुरुग्राम कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गुरुग्राम नाम का इस्तेमाल लंबे समय से कर रहा था और सरकार ने उसी दिशा में फ़ैसला लिया। इससे पहले वर्ष 1956 में दो नदियों वरुणा और असि के नाम को जोड़कर बनारस का नाम बदलकर वाराणसी किया गया था। कुछ ऐसे ही 1974 में गुजरात के शहर बड़ौदा का नाम बदल कर बड़ोदरा किया गया था। बड़ोदरा का ऐतिहासिक नाम वादपद्रक हैं। इसी नाम से जोड़ते हुए इस शहर का नाम बड़ोदरा रखा गया है। कुछ ऐसे ही 1996 में कोचीन को कोच्चि कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो