scriptभारतीय समुद्री जहाज में अचानक विस्फोट से आग, पोत में 22 लोग सवार | kochi merchant ship catches fire | Patrika News

भारतीय समुद्री जहाज में अचानक विस्फोट से आग, पोत में 22 लोग सवार

Published: Jun 14, 2018 07:49:44 am

Submitted by:

Kiran Rautela

भारतीय मर्चेंट पोत में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना में एक क्रू सदस्य के जलने की खबर है।

ship

भारतीय समुद्री जहाज में अचानक विस्फोट से आग, 80 प्रतिशत झुलसा क्रू मेंबर

नई दिल्ली। भारतीय मर्चेंट पोत में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना में एक क्रू सदस्य के जलने की खबर है।

आग लगने के बाद जहाज में शाॅर्ट-सर्किट

घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य में दक्षिणी नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल भी जुट गया है। जानकारी है कि आग लगने के बाद जहाज में शाॅर्ट-सर्किट हो गया, जिसकी वजह से जहाज आगे नहीं बढ़ पाया।
रक्षा मंत्रालय का बयान

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मर्चेंट पोत कोच्चि से दक्षिण-पश्चिम की ओर 14.5 नॉटिकल मील की दूरी पर स्थित था। घटना में एक क्रू सदस्य 80 प्रतिशत झुलसा है। जहाज में आग कैसे लगी इस बात का अभी पता नहीं लग पाया है। जहाज के बाकी लोगों को पोत से बाहर निकालने के लिए कोस्ट गार्ड्स की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। खबर है कि एमवी नलिनी नाम के इस भारतीय जहाज में लगभग 22 लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
गुजरात के पोर्ट से कोलंबो जा रहा था जहाज

खबरों की मानें तो ये जहाज गुजरात के एक पोर्ट से कोलंबो जा रहा था, तभी अचानक एक जोरदार विस्फोट हुआ और जहाज के इंजन में आग लग गई। बचाव कार्य में तत्काल ही नौसेना और तट रक्षक बल लगाए गए साथ ही कोस्ट गार्ड ने बचाव अभियान के लिए अपनी ‘चार्ली नाव’ तैनात की है और एक एएलएच हेलीकॉप्टर को रवाना भी कर दिया है।
नौसेना अधिकारी का बयान

दक्षिणी नौसेना कमान के एक अधिकारी ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो सी किंग हेलीकॉप्टर को भी बचाव कार्य में लगाया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि एक क्रू मेंबर 80 प्रतिशत तक जल गया है। हमारा बचाव कार्य जारी है और जल्द ही हम पूरे दल को बचा लेंगे। घटना की जानकारी मिलती ही हमने आईएनएस कल्पनी को रवाना कर दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो