scriptमुंबई में 425 करोड़ का बंगला खरीदेंगे कुमार मंगलम बिड़ला | Kumar Mangalam Birla to purchase bungalow worth Rs 425 crore in Mumbai | Patrika News

मुंबई में 425 करोड़ का बंगला खरीदेंगे कुमार मंगलम बिड़ला

Published: Sep 08, 2015 11:03:00 am

जाटिया हाउस के लिए लगाई गई यह बोली किसी भी बंगले के लिए लगाई गई अब तक की सबसे बड़ी बोली है

jatia house

jatia house

मुंबई। जाने माने कारोबारी कुमार मंगलम बिड़ला ने एक बंगले के लिए 425 करोड़ रुपए की बोली लगाई है। यह बोली मालाबार हिल के जाटिया हाउस के लिए लगाई है। आपको बता दें कि मुंबई में किसी बंगले के लिए लगाई गई यह अब तक की सबसे महंगी बोली है। कुमार इस बंगले को एमपी जाटिया ग्रुप ऑफ कंपनीज की पद्ममजी पल्प और पेपर मिल्स लि. के मालिक अरुण तथा श्याम जाटिया से खरीद रहे हैं।



बंगले को खरीदने वाले कुमार मंगलम बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन हैं जो कि फिलहाल कॉमर्शियल रोड एन्क्लेव की एक तीन मंजिला बिल्डिंग में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस बंगले की नीलामी ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टेंट जेएलएल इंडिया कर रही है। इस बात की संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बिड़ला जाटिया हाउस का पुनर्निर्माण नहीं कराएंगे।


एक बार बंगला बिड़ला परिवार द्वारा खरीद लिए जाने के बाद वे मेहेरनगिर बंगले में रहने वालों के पड़ोसी बनेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जाटिया परिवार के अधिकतर सदस्य किसी न किसी वजह से बाहर चले गए हैं और अब जो लोग यहां बचे हैं उनके लिहाज से न सिर्फ यह बंगला बहुत बड़ा है बल्कि इसे मेनटेन करने में भी उन्हें दिक्कत आ रही है। यही वजह है कि जाटिया परिवार ने अपने इस 4 दशक पुराने आवास को बेचने को बेचने का फैसला किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो