विविध भारत

हाफिज की भारत को धमकी, पाक सेना के साथ मिलकर करेगा हमला 

26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमांइड हाफिज सईद ने भारत को हमले करने की चेतावनी दी है

Apr 19, 2015 / 12:18 am

भूप सिंह

Special Trains For Hafiz Saeed

नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार और पाक सेना की शह पर 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमांइड हाफिज सईद अक्सर भारत के खिलाफ जहर उलगता रहता है। एक बार फिर सईद ने भारत को हमले करने की चेतावनी दी है। पाकिस्तान के एक चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान हाफिज ने कहा, “कश्मीरियों की मदद करना हमारा जेहाद है। हम पाकिस्तानी फौज और हुकूमत के साथ मिलकर कश्मीरियों की मदद करते हैं।”

अलगाववादी नेता मसर्रत की गिरफ्तारी का किया विरोध
हाफिज ने भारत को धमकी दी कि वह पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर भारत पर हमला करेगा। गौरतलब हैं कि हाफिज सईद पर 29 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए फिदायिन हमले की पूरी साजिश रचने का आरोप है। उस हमले में पाकि स्तान से आए 10 दहशतगर्दो ने मुंबई में आतंकी घटना को अंजाम देते हुए 166 लोगों की जान ली थी।

भारत को दी फिर हमले की धमकी
एक बार फिर पाकिस्तान सरकार और पाक सेना की शह पर हाफिज आज भी भारत के ख्खिलाफ आग उगल रहा है। आतंक के आका हाफिज सईद ने कश्मीर के अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की गिरफ्तारी का भी विरोध किया। मसर्रत आलम ने भारत विरोधी नारे लगाए थे।

Home / Miscellenous India / हाफिज की भारत को धमकी, पाक सेना के साथ मिलकर करेगा हमला 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.