scriptPratyusha case: एक दिन पहले दूसरी लड़की से साथ था राहुल | Lawyer Neeraj Gupta discloses about Pratyusha's Boyfriend Rahul Raj | Patrika News

Pratyusha case: एक दिन पहले दूसरी लड़की से साथ था राहुल

Published: Apr 09, 2016 10:05:00 am

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के बारे में उनके पूर्व वकील नीरज गुप्ता ने कई खुलासे किए हैं

Pratyusha Banerjee and Rahul Raj

Pratyusha Banerjee and Rahul Raj

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के बारे में उनके पूर्व वकील नीरज गुप्ता ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में राहुल राज सिंह पर कई आरोप लगाए हैं। नीरज ने पत्रकारों को बताया कि जिस दिन प्रत्युषा ने कथित रूप से आत्महत्या की, उससे एक दिन पहले राहुलराज सिंह किसी दूसरी लड़की के साथ पार्टी कर रहा था। राहुल राज सिंह 31 मार्च को बोरा-बोरा रेस्त्रा में एक लड़की के साथ पार्टी कर रहा था। उसने पार्टी में लड़की से झगड़ा भी किया था। 

नीरज गुप्ता ने राहुल के उस दावे पर भी सवाल उठाए जिसमें कहा था कि सुसाइड से एक दिन पहले प्रत्युषा ने काफी शराब पी थी। नीरज गुप्ता ने कहा, अगर प्रत्युषा सुबह से शराब पी रही थी तो उसे इतना होश कहां से रह सकता है कि वह पंखे से खुद को फांसी लगा ले। उसकी नाक और चेहरे पर चोट के निशान थे। बकौल नीरज गुप्ता, राहुलराज सिंह के पास कोई काम नहीं था। 6 साल पहले उसने बिहारी फिल्म में छोटा रोल किया था। वह हर रोज 15 से 20 हजार रुपए ड्रग्स और शराब में खर्च करता है,ये पैसे कहां से आते हैं? इस मामले में पुलिस को सलोनी, परवेज खान और आसिफ अली से पूछताछ करनी चाहिए। 

नीरज गुप्ता ने कहा, राहुल राज सिंह ने दो दो शादियां कर रखी है। दोनों से तलाक मिले बिना ही उसने प्रत्युषा से शादी का वादा किया था। राहुल ने 2011 में एयर होस्टेस सौगता मुखर्जी से शादी की थी। शादी बंगाली रीति रिवाज से हुई थी। इस बात की जानकारी उसके पूरे परिवार को थी। यह जानकारी उन्होंने किसी को नहीं दी। राहुल और प्रत्युषा ड्रग्स लेते थे। प्रत्युषा ने राहुल से मिलने के बाद ही ड्रग्स लेना शुरू किया था।

राहुल पहले लड़कियों से दोस्ती करता था। फिर साथ में ड्रग्स लेता था। वह लड़कियों से पैसे ऐंठता था। जब लड़कियों के पैसे खत्म हो जाते तो वह उन्हें धोखा देकर छोड़ देता था। नीरज गुप्ता ने कहा, प्रत्युषा ने सुसाइड नहीं किया है। यह प्री प्लान मर्डर है। वैसे सवाल नीरज गुप्ता पर भी उठ रहे हैं कि वह अचानक राहुल के खिलाफ क्यों हो गए हैं। गुप्ता का कहना है कि राहुल के घर वालों से बातचीत के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वह गलत लोगों का साथ दे रहे हैं इसलिए उन्होंने राहुल की पैरवी करने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि एक अप्रेल को प्रत्युषा की लाश पंखे से लटकी हुई मिली थी। 

राहुल राज के शादीशुदा होने की पुष्टि हीर पटेल नाम की लड़की ने भी की है। 2010 में ये लड़की जिस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर रहती थी उसी बिल्डिंग में राहुलराज भी एक लड़की के साथ रहता था। यह लड़की कोई और नहीं बल्कि एयरहोस्टेस सौगता मुखर्जी ही थी। हीर पटेल ने भी कहा है कि राहुल लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाता था और उनसे पैसे ऐंठता था।

हीर के मुताबिक फिल्म बनाने के नाम पर राहुल ने उससे भी 25 लाख रुपए लिए थे। जब फिल्म नहीं बनी तो उसने पैसे मांगे लेकिन राहुल ने देने से इनकार कर दिया। बाद में हीर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद राहुल ने 15 लाख कैश और 10 लाख के दो चेक दिए। लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। तब तक राहुल ने अपना ठिकाना बदल लिया था। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो