scriptBMC में विपक्षी नेता रवि राजा का आरोप, फुटओवर ब्रिज हादसे के असली आरोपियों को बचाने की कोशिश में है निगम | Leader of Opposition in BMC Ravi Raja writes letter to CM Devendra Fadnavis | Patrika News

BMC में विपक्षी नेता रवि राजा का आरोप, फुटओवर ब्रिज हादसे के असली आरोपियों को बचाने की कोशिश में है निगम

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2019 12:21:48 pm

Submitted by:

Shweta Singh

BMC में विपक्ष के नेता रवि राजा ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस संबंध में पत्र लिखा
चिट्ठी में हादसे की न्यायिक जांच की मांग
हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में हो जांच: रवि राजा

BMC opposition leader Ravi Raja

BMC में विपक्षी नेता रवि राजा का आरोप, फुटओवर ब्रिज हादसे के असली आरोपियों को बचाने की कोशिश में है निगम

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम ( bmc ) में विपक्ष के नेता रवि राजा ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फुट ओवर ब्रिज हादसे के संबंध में एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस चिट्ठी में हादसे की न्यायिक जांच की मांग की है।

रिटायर्ड जज से जांच कराए जाने की मांग

रवि राजा ने मामले में हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। अपने पत्र में BMC के विपक्षी नेता राजा ने दावा किया है कि निगम हादसे के असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। इसलिए इस मामले में न्यायिक जांच होना जरूरी है।

https://twitter.com/ANI/status/1107133670916321280?ref_src=twsrc%5Etfw

हादसे में गई थी छह की जान

आपको बता दें कि बीते 14 मार्च को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस ( CST ) रेलवे स्टेशन के पास एक भयंकर हादसा हुआ था। रेलवे स्टेशन के पास अचानक एक फुटओवर ब्रिज गिर गया। इस हादसे का शिकार हुए 6 लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में करीब तीस से ज्यादा लोग घायल हैं। इस हादसे के बाद प्रशासन ने रेलवे और BMC अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो