scriptमुंबई में बसते हैं सबसे ज्यादा अरबपति-करोड़पति, जानिए आपके शहर में कितने हैं अमीर | List of Billionaires and Millionaires city wise in India | Patrika News

मुंबई में बसते हैं सबसे ज्यादा अरबपति-करोड़पति, जानिए आपके शहर में कितने हैं अमीर

Published: Sep 29, 2016 12:08:00 pm

देश में धनपतियों की संख्या तेजी बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और बंगलौर में अरबपतियों और करोड़पतियों की संख्या लाखों में
है…

rich cities in India

rich cities in India

नई दिल्ली। देश में धनपतियों की संख्या तेजी बढ़ रही है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मुंबई, दिल्ली और बंगलौर में अरबपतियों और करोड़पतियों की संख्या लाखों में है। देश में करोड़पतियों की संख्या 264000 है तो 95 अरबपति हैं।

मुंबई में हैं सबसे ज्यादा करोड़पति

देश की आर्थिक राजधानी मुुंबई में करोड़पतियों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां 45000 लोग ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। जबकि यहां 28 लोग ऐसे हैं जिनकी कुल संपदा अरबों में हैं। इनकी कुल संपदा की बात करें तो यह 820 अबर डॉलर है। दूसरे स्थान पर है देश की राजधानी दिल्ली। दिल्ली मेें 22 हजार करोड़पति और 18 अरबपति हैं। इन अमीरों की कुल सम्पदा 450 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर आता है बंगलौर। बंगलौर में 7500 करोड़पति हैं जबकि अरबपतियों की संख्या 8 है। इनकी कुल संपत्ति 320 अरब डॉलर है।

ये हैं उभरते अमीरों वाले शहर

न्यू वल्र्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार इस सूची में कोलकाता और गुरुग्राम (गुडग़ांव) भी शामिल है। कोलकाता में कुल 8600 करोड़पति और 10 अरबपति हैं जबकि गुरुग्राम में 3600 करोड़पति और 2 अरबपति हैं। अति अमीरों की संख्या के लिहाज से उभरते शहरों में सूरत, अहमदाबाद, विशाखापतनम, गोवा, चंडीगढ़, जयपुर और वड़ोदरा हैं। रिपोर्ट में किसी व्यक्ति की संपदा में उसकी संपत्ति, नकदी, शेयर और कारोबार शामिल है। इसमें उनकी देनदारी निकालकर विशुद्ध संपदा आंकी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो