script

गुजराती रेस्टोरेंट में पीएम मोदी और शिंजो आबे का डिनर

locationनई दिल्लीPublished: Sep 14, 2017 12:49:48 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

पीएम मोदी ने गले मिलकर आबे का स्वागत किया।

अहमदाबाद: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में साबरमती के एथलेटिक ग्राउंड पर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे। पीएम मोदी का यह काफी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्री गुजरात के गांधीनगर में वार्षिक शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होने की उम्मीद जताई जा रही है। 
वहीं जापान से नेवी के लिए 12 समुद्री सर्विलांस विमान US2i की डील फाइनल होने की संभावना है। इस डील के पूरा होने का 7 साल से इंतजार है। विमान की डील लम्बे समय से अटकी है। जिस पर जापान हरी झंडी दिखा सकता है । इसके अलावा सैन्य उपकरणों के संयुक्त विकास और दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी के साथ रक्षा संबंध बढ़ाने पर विचार हो सकता है।
साथ ही भारत जापान वार्षिक बैठक ऐसे समय में आयोजित की गई है। जब उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण और दक्षिण चीन सागर पर चीन के बढ़ती गतिविधियों के चलते क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। मोदी और आबे इस मुद्दे पर भी विचार कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों कैबिनेट विस्तार के बाद अरुण जेटली जापान यात्रा पर थे। इस दौरान रक्षा सहयोग को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसमें सैन्य उपकरणों के संयुक्त उत्पादन, दोहरे उपयोग वाली प्रौद्योगिकी और यूएस-2 शिनमायवा विमान खरीदने के नई दिल्ली के प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी।
इससे पहले पीएम मोदी जापानी पीएम शिंजो आबे और उनकी पत्नी को डिनर के लिए अहमदाबाद के प्रसिद्ध ‘अगाशिए टैरेस’ रेस्टोरेंट ले गए। जहां रेस्टोरेंट अपने शानदार नजारे और गुजराती स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यहां दोनों राष्ट्र प्रमुखों ने ‘जनतरंग’ संगीत का भी लुत्फ उठाया।
आबे की थाली में ये व्यंजन
जापानी पीएम शिंजो आबे को इस गुजरात दौरे पर खास भारतीय-गुजराती पकवानों से सजी थाली परोसी गई। गुजराती थाली में पालक जामुन, रसावाला बटाटा, उंधियू, भिंडा कढ़ी, गुजराती दाल, खिचड़ी, ड्राईफ्रूट्स पुलाव, पूरी, रोटी और बाजरा थेपला खास थे। वहीं स्वीट डिश में जापानी पीएम के लिए केसरिया जलेबी, आइसक्रीम और खजूर के बॉल्स रखे गए थे। वहीं मेन्यू में जापानी डिशेज को भी शामिल किया गया है। 
आबे ने पत्नी संग किया सिद्दी मस्जिद का दीदार
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे साबरमती आश्रम से पीएम मोदी के साथ सिद्दी सैय्यद मस्जिद पहुंचे। पीएम मोदी उन्हें इस मस्जिद की नक्काशी और वास्तुकला के बारे में बताया। यह मस्जिद अपनी नक्काशी और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही पीएम मोदी दूसरी बार किसी मस्जिद में गए। इससे पहले पीएम मोदी अपने सऊदी अरब दौरे के दौैरान वहां की प्रसिद्ध मस्जिद गए थे। हाल ही में पीएम ने अपनी म्यांमार यात्रा के दौरान वहां एक मजार पर चादर भी चढ़ाई थी।
आबे दंपत्ति के लिए गाइड बने मोदी
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय दौरे पर अहमदाबाद में विभिन्न जगहों पर मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आबे व उनकी पत्नी आकी आबे के लिए स्थानीय गाइड के रूप में अपनी भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई अड्डे से लेकर रोड शो के दौरान कई जगहों पर उन्हें देश के 28 राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों के बारे में अवगत कराया। महात्मा गांधी के आजादी की लड़ाई से पहले स्थापित किए गए साबरमती आश्रम के बारे में मोदी ने आबे को जानकारी दी। इसके बाद मोदी ने उन्होंने 16वीं शताब्दी में निर्मित सिदी सैयद की जाली के बारे में जानकारी दी। अहमदाबाद भारत का पहला हेरिटेज शहर है। यहां पर मोदी ने आबे को अहमदाबाद व गुजरात के हेरिटेज के बारे में जानकारी दी।
shinzo abe-pm modi
जापानी पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर 
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हवाई अड्डे पर सेना के तीनों अंगों-थल सेना, नौ सेना व वायु सेना- के जवानों ने पारंपरिक रूप से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया। उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया।
आधे घंटे तक डोम में रहे मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापानी प्रधानमंत्री आबे से करीब आधे घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस दौरान मोदी हवाई अड्डे पर ही बने डोम में आबे के लिए इंतजार करते रहे।
दिखाई गुजराती संस्कृति की झलक
हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद जापानी प्रधानमंत्री को गुजराती संस्कृति की झलक दिखाई गई। आबे व उनकी पत्नी आकी आबे गरबा व दांडिया रास देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। हवाई अड्डे पर वडनगर का कीर्ति तोरण, बौद्ध संस्कृति, कच्छ की संस्कृति दर्शाने वाले भव्य बैनर रखा गया। यहां पर गुजराती बिगुल, शहनाई, काठियावाड़ी रावणहत्था, ढोल व लोक परंपरा की छतरी से स्वागत किया गया।
modi-shinzo


भारतीय परिधान पहन किया रोड शो
जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे तथा उनकी पत्नी आकी आबे भारत दौरे पर आते ही भारतीय रंग में रंग गए। अपने आधिकारिक ड्रेस में टोकियो से अहमदाबाद पहुंचे आबे दंपत्ति ने हवाई अड्डे के वीआईपी लॉंज पर भारतीय परिधान धारण किया। इसके बाद आबे दंपत्ति मोदी के साथ खुली जीप में आठ किलोमीटर रूट पर संयुक्त रूप से रोड शो किया।
बौद्ध भिक्षुओं ने मंत्रोच्चार कर किया स्वागत
जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुधवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर अनूठे ढंग से स्वागत किया। यहां पर करीब 35 बौद्ध भिक्षु इन दोनों विश्व नेताओं का पाली भाषा में मंत्रोच्चार से स्वागत किया। इन सभी ने मैत्री व विश्व शांति को लेकर मंत्रोच्चार किया। यह बौद्ध भिक्षु अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैण्ड, ओडिशा, असम, पश्चिम बंगाल, बैंगलोर के अलावा भूटान व म्यांमार से पहुंचे।
modi-shinzo
साबरमती आश्रम का किया दौरा
दोनों प्रधानमंत्रियों ने साबरमती नदी के किनारे बने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का दौरा किया। यहां से वे अहमदाबाद में 16वीं शताब्दी की विश्व प्रसिद्ध मस्जिद व अहमदाबाद की प्रतिकृति के लिए विख्यात सिद्दी सैयद की जाली भी जाएंगे। यहां पर शिंजो को शहर की विरासत के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद मोदी-शिंजो ‘द हाउस ऑफ एम.जी.’ (होटल अगाशिए) में डिनर करेंगे। यहां पर दोनों प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों पर आपस में बातचीत करेंगे।
modi-shinzo
महात्मा मंदिर में शिखर सम्मेलन
इसके बाद दोनों पीएम महात्मा मंदिर में 12वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मोदी और शिंजो के बीच यह चौथी शिखर वार्ता । भारत-जापान व्यावसायिक शिष्टमंडल भी इसी दिन यहां पहुंचेगा। दोनों नेता विशेष रणनीतिक व वैश्विक साझेदारी के फ्रेमवर्क के तहत भारत व जापान के बीच बहुद्देश्यीय सहयोग की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और भावी दिशा तय करेंगे। इसके बाद दोनों नेता शाम को साइंस सिटी का दौरा करेंगे। इसी दिन रात को आबे जापान की राजधानी टोकियो और प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash

ट्रेंडिंग वीडियो