विविध भारत

Unlock 1.0: 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, शर्तों के साथ तीन फेज में शुरू होंगी सेवाएं

HIGHLIGHTS

कोरोना संकट ( Coronavirus crisis ) के बीच लॉकडाउन 5.0 ( Lockdown ) लागू
1 जून से 30 जून तक लागू रहेगा लॉकडाउन 5.0
लॉकडाउन 5.0 को अनलॉक 1.0 ( Unlock 1.0 ) नाम दिया गया है

नई दिल्लीMay 30, 2020 / 07:51 pm

Anil Kumar

Unlock 1.0: Lockdown extended till June 30

नई दिल्ली। कोरोना संकट ( coronavirus Crisis ) के बीच लॉकडाउन ( Lockdown ) को बढ़ाने को लेकर मोदी सरकार ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए लॉकडाउन 5.0 को लागू कर दिया है, जो कि 1 जून से 30 जून तक लागू रहेगा।

हालांकि इस लॉकडाउन को अनलॉक 1.0 ( Unlock 1.0 ) नाम दिया गया है। क्योंकि इस लॉकडाउन में शर्तों के साथ कई चीजों को खोलने की इजाजत दी गई है। मसलन, शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे। रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। सरकार ने इसको लेकर गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं और बताया है कि तीन फेज में सभी सेवाओं को बहाल किया जाएगा।

https://twitter.com/hashtag/UNLOCK1?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गाइडलाइन की मुख्य बातें

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 5 लागू करने के साथ ही अनलॉक 1.0 को भी शुरू कर दिया है। यानी कि इस लॉकडाउन में कई चीजें शर्तों के साथ खोली जाएंगी और धीरे-धीरे लॉकडाउन को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। गृह मंत्रालय की ओर से इसको लेकर गाइडलाइन जारी किया गया है और कहा गया है कि केंद्र इनके लिए SOP जारी करेगा, ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके।

– एक जून से लॉकडाउन खत्म होगा और अनलॉक-1 शुरू होगा।

– लॉकडाउन 5.0 सिर्फ कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लागू होगा।

– कंटेनमेंट जोन में सिर्फ जरूरी सेवाओं की ही अनुमति होगी।

Unlock 1.0: केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद?

फेज-1: 8 जून से धार्मिक स्थान, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां खुलेंगे और इसके लिए एसओपी स्वास्थ्य मंत्रालय जारी करेगा।

– 30 जून तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, यानी कि रात के 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक।

फेज-2: स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर जुलाई में फैसला होगा।

– सामाजिक आयोजनों पर पाबंदी जारी रहेगी।

फेज-3: स्थिति की समीक्षा के बाद ही अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों, मेट्रो, सिनेमा, जिम, स्वीमिंग पुल, बार, असेंबली हॉल को खोलने का फैसला होगा।

https://twitter.com/hashtag/UNLOCK1?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

– गाइडलाइन में आगे बताया गया है कि 65 साल की उम्र से ज्यादा के लोग, गर्भवती महिलाएं, पहले से बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, 10 साल से छोटे बच्चों को घर में रहने की सलाह दी गई है।

– पहले की तरह मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। साथ ही भीड़ लगाना मना होगा, शादियों के लिए ज्यादा से ज्यादा 50 लोग इकट्ठे हो पाएंगे।

30 जून तक बढ़ा लॉक डाउन, सीएम शिवराज भी ले सकते है बडा फैसला, जानें क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

– अंतिम संस्कार के लिए 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे न हों। सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर पान, गुटखा, शराब का सेवन प्रतिबंधित रहेगा। कार्यस्थलों पर स्क्रीनिंग और हायजीन की पूरी व्यवस्था हो, सैनेटाइजेशन किया जाए।

‘मन की बात’ में पीएम कुछ बातें कर सकते हैं स्पष्ट

आपको बता दें कि पीएम मोदी रविवार को मन की बात कार्यक्रम में लॉकडाउन 5 या अनलॉक 1 के बारे में कुछ बातों को स्पष्ट कर सकते हैं। क्योंकि इससे पहले पीएम मोदी ने लॉकडाउन 4.0 को लागू करने के दौरान बताया था कि यह नये रंग-रूप में होगा।

Home / Miscellenous India / Unlock 1.0: 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, शर्तों के साथ तीन फेज में शुरू होंगी सेवाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.