scriptOdisha में आज से 14 दिन के लिए सख्‍त Lockdown, जानें क्या खुला रहेगा, क्या रहेगा बंद | lockdown imposed in odisha for 14 days know what open or close | Patrika News

Odisha में आज से 14 दिन के लिए सख्‍त Lockdown, जानें क्या खुला रहेगा, क्या रहेगा बंद

Published: Jul 17, 2020 01:44:59 pm

Submitted by:

Naveen

-देशभर में कोरोना ( Coronavirus ) मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 34 हजार 956 कोरोना केस ( Covid-19 Cases ) सामने आए हैं। -कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। -कर्नाटक, बिहार समेत अन्‍य प्रदेशों के बाद गुरुवार को ओडिशा ( Odisha Lockdown ) ने भी लॉकडाउन की घोषणा हो गई है। -ओडिशा सरकार ने राज्य के कुछ जिलों में 14 दिनों का सख्‍त लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) लगाने का फैसला लिया है।

lockdown imposed in odisha for 14 days know what open or close

Odisha में आज से 14 दिन के लिए सख्‍त Lockdown, जानें क्या खुला रहेगा, क्या रहेगा बंद

नई दिल्ली।
देशभर में कोरोना ( Coronavirus ) मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 34 हजार 956 कोरोना केस ( Covid-19 Cases ) सामने आए हैं। वहीं, 687 मरीजों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही कुल मृतकों की संख्या 25,602 हो गई है। कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कर्नाटक, बिहार समेत अन्‍य प्रदेशों के बाद गुरुवार को ओडिशा ( Odisha Lockdown ) ने भी लॉकडाउन की घोषणा हो गई है। ओडिशा सरकार ने राज्य के कुछ जिलों में 14 दिनों का सख्‍त लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) लगाने का फैसला लिया है। इसमें गंजाम, खोरधा, कटक, जाजपुर और राउरकेला नगर निगम क्षेत्र शामिल हैं। यहां सरकार ने 17 जुलाई यानी आज से से 31 जुलाई की रात नौ बजे तक सख्त लॉकडाउन लागू किया है।

Coronavirus: अब कोरोना मरीजों में कुछ घंटों में ही नजर आ रहे ये लक्षण, विशेषज्ञ भी हैरान

इन जिलों में रहेगा लॉकडाउन
लॉकडाउन को लेकर राज्य के मुख्‍य सचिव ने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण राउरकेला म्यूंसीपाल्टी के साथ 4 जिले गंजाम, कटक, जाजपुर एवं खुर्दा जिला में 14 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियों पर रोक रहेगी। हालांकि, परिवहन एवं आर्थिक गतिविधि के साथ चिकित्‍सा समेत अन्‍य इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा जाएगा।

तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा देखें तो 66 प्रतिशत संक्रमित राउरकेला म्यूंसीपाल्टी के साथ गंजाम, खुर्दा, कटक एवं जाजपुर जिले से हैं। इन चार जिलों में लॉकडाउन के दौरान सख्ताई रहेगी। 14 दिन तक भुवनेश्वर, कटक शहर में बेवजह किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा राउरकेला एवं चार शहरों के अंदर वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही प्राइवेट और निजी कार्यालय भी बंद रहेंगे।

Corona काल में चेहरे पर सजेगा मोतियों से बना मास्क, जानिए क्या है इसकी सही कीमत

क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद
लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी सुविधा चालू रहेगी। वहीं मेडिकल स्‍टोर, एंबुलेंस, स्वास्थ्य कर्मचारी, बिजली एवं जल आपूर्ति जैसे जरूरी सेवा, ई-कामर्स, एलपीजी एवं पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। इसके अलावा आईटी, आर्थिक गतिविधि एवं औद्योगिक जरूरी गतिविधि खुली रहेगी। सब्जी, किराना स्‍टोर और दूध समेत अन्‍य आवश्‍यक वस्‍तुओं की दुकानें सुबह 6 से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो