scriptभाजपा से टिकट कटने के बाद कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा, आज ले सकते हैं फैसला | Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan Sinha may soon join congress | Patrika News

भाजपा से टिकट कटने के बाद कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा, आज ले सकते हैं फैसला

locationनई दिल्लीPublished: Mar 24, 2019 11:47:28 am

Submitted by:

Mohit Saxena

पटना साहिब से भाजपा ने टिकट काटा
यहां से रविशंकर प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा
कांग्रेस के चुनाव प्रचार को दे सकते हैं धार

shatrughan

लोकसभा चुनाव 2019: जल्द कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं शत्रुघ्न सिंहा

नई दिल्ली। भाजपा ने अपने बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। भाजपा की तरफ से यह लगभग पहले से ही तय था कि इस बार शॉट गन को टिकट मिलना मुश्किल है। गौरतलब है कि शॉट गन बीते कई सालों से भाजपा की नीतियों के खिलाफ मुखर होते रहे हैं। अब तक भाजपा ने उनकी गलतियों पर सिर्फ आपत्ति ही जताई थी। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन इस बार वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं की मांग थी कि शत्रुघ्न को टिकट नहीं मिलना चाहिए। इसलिए पटना साहिब की सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा गया है। ऐसे में कांग्रेस उन्हें टिकट देकर अपने चुनावी प्रचार को धार दे सकती है। कांग्रेस ने कई बार पहले भी चाहा कि श़त्रुघ्न अपने आप पार्टी को छोड़कर उनके पाले में चले आएं, मगर ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न नहीं हो सकीं थी। इस बार टिकट कटने के बाद यह तय माना जा रहा है कि शॉटगन जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

बता दें कि इससे पहले एनडीए ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार की 40 में से 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। इसमे भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर जबकि रामविलास पासवान की लोजपा छह सीट पर चुनाव लड़ेगी। एनडीए के तीन दलों के बीच पहले ही ये समझौता हो चुका था। लोजपा ने अभी पांच उम्मीदवारों के ही नाम जारी किए हैं। खगड़िया से उम्मीदवार के नाम का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो