scriptक्या आरक्षण जारी रखने से देश में आएगी समृद्धि : सुमित्रा महाजन | lok sabha speaker mahajan resrvation lokmanthan | Patrika News

क्या आरक्षण जारी रखने से देश में आएगी समृद्धि : सुमित्रा महाजन

locationनई दिल्लीPublished: Sep 30, 2018 11:58:54 pm

Submitted by:

Prashant Jha

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में आदिवासियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके बारे में हमें सोचना होगा।

sumitra mahajan

आरक्षण जारी रखने से देश में आएगी समृद्धि : सुमित्रा महाजन

रांची: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रविवार को जानना चाहा कि शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण को जारी रखने से क्या देश में समृद्धि आएगी। यहां एक तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन महाजन ने कहा, “अंबेडकरजी का विचार दस साल तक आरक्षण को जारी रखकर सामाजिक सौहार्द लाना था। लेकिन, हमने यह किया कि हर दस साल पर आरक्षण को बढ़ा दिया। क्या आरक्षण से देश का कल्याण होगा?”उन्होंने समाज और देश में सामाजिक सौहार्द के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अनुसरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

आदिवासियों की स्थिति कमजोर

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में आदिवासियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस पर हमें सोचना होगा। हमें आदिवासी संस्कृति पर विचार करना है और उनकी संस्कृति को साथ ले कर चलते हुए उनको सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है। सभी के मन में मेरा राष्ट्र का भाव जरूरी है। प्रजातंत्र में अधिकार और कर्तव्य का साथ होना जरूरी है। हर नागरिक का कर्त्तव्य है कि वह देश के लिए कुछ करे। आदिवासी अभी भी मुख्य धारा से वंचित हैं। उन्हें आगे लाना हम सबको जरूरी है। सुमित्रा महाजन ने कहा कि लोकमंथन विचारों का कुंभ है। इसमें कई अहम विचारों पर चर्चा हुई है। महाजन ने कहा कि हम नारियों की पूजा करते हैं, लेकिन सम्मान नहीं करते। मैं पुरुष और नारी की समानता की बात नहीं करती। नारी रथ की सारथी हैं, तो पुरुष पराक्रम की दिशा हैं। समाज जब इस तरह से सोचेगा तभी विकास संभव है।

वामपंथी विचार वाले साहित्यकारों पर बरसे सीएम

इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वामपंथी झुकाव वाले इतिहासकारों पर विदेश में देश की नकारात्मक छवि पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमारे लिए सभी धर्म समान हैं। आज देश और समाज को तोड़ने वाली ताकतें सक्रिय हैं। सरल स्वभाव आदिवासियों का धर्म परिवर्तन किया गया। लेकिन, हमारी सरकार ने धर्म परिवर्तन विरोधी कानून बनाया है।”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो