LPG Price: होली से पहले आम लोगों को बड़ी राहत, गैस सिलेंडर के दाम 52 रुपए हुए कम
- LPG Price: गैस वितरण कंपनियों ने सिलेंडर (Gas Cylinder Price ) के दामों में 52 रुपए कमी का किया ऐलान
- दाम घटने से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर खरीदने वाले ग्राहकों को फायदा
- Commercial gas cylinder के दामों में भी आई कमी

नई दिल्ली। होली से पहले आम लोगों को सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिली है। देश की तेल एवं गैस वितरण कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में ( Gas Cylinder Price ) 52 रुपए की कमी का ऐलान किया है। इडिंयन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक, गैस सिलेंडर के दाम ( LPG Price ) में आई कमी के बाद बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर खरीदने वाले ग्राहकों को फायदा होगा। इसके अलावा कॉमर्शियल सिलेंडर यूज करने वाले कारोबारियों को भी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें-जिस भाई को जगह-जगह ढूंढ़ रहा था, शवगृह में मिली लाश, देखें पत्रिका Exclusive Video
दिल्ली में कितने का मिलेगा सिलेंडर
राजधानी दिल्ली में अब तक बिना सब्जिडी वाले सिलेंडर 858.50 रुपए के मिलते थे। लेकिन दामों में आई कमी के बाद अब सिलेंडर 805.50 रुपए में मिलेगा। बता दें कि इससे पहले 12 फरवरी को दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दमों में वृद्धि आई थी। सिलेंडर के मुल्य में 144.50 रुपए की भारी बढ़ोत्तरी की दी गई थी।
वहीं, दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में एलपीजी ( LPG Price ) के दामों में आखिरी बार एक अगस्त को कमी आई थी। उसके बाद लगाता गैस सिलेंडर ( Gas Price ) के दामों में बढ़ोतरी होती रही थी। अब जो दमों में कभी आई है वह लगभग छह महीने बाद हुई है।

महानगरों में सिलेंडर के दाम
दिल्ली के अलावा मुंबई में 14 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के लिए 829.50 रुपए की बजाय आपको 776.50 इतने खर्च करने होंगे। वहीं कोलकाता में सिलेंडर 896 रुपए की जगह 839.50 और चेन्नई में 881.00 रुपए की जगह 826 रुपए में मिलेगा।
महानगरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम होने से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ( Commercial gas cylinder ) के दामों में भी कमी आई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 84.50 रुपए की कमी आई है। जिसके बाद 19 Kg के एक सिलेंडर के लिए 1466 रुपए की बजाय 1381.50 देने होंगे। कोलकाता कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 1544.50 रुपए की बजाय 1450 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, मुंबई में 19 किलोग्राम सिलेंडर के लिए 1331 रुपए और चेन्नई में 1501.50 रुपए खर्च करने होंगे।

क्या कहना है आम लोगों का
गैस सिलेंडर में आई कमी के बाद एक ओर कुछ लोगों में खुशी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अभी हाल ही में सिलेंडर के दामों में 144.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, ऐसे में 52 रुपए कम होना कोई बड़ी बात नहीं। दिल्ली के संगम विहार की रहने वाली स्वेता के मुताबिक, पहले ही सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में 52 रुपए की कमी हमारे लिए बड़ी राहत की बात नहीं। द्वारिका के रहने वाले धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि आम लोगों को राहत देने के लिए सिलेंडर के दामों में और कमी आनी चाहिए।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous India News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi