scriptमहाराष्ट्र: बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूभाई वोरा का निधन, पार्टी में शोक की लहर | Maharashtra: BJP Leader Babu Bhai Vora Passes Away | Patrika News

महाराष्ट्र: बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूभाई वोरा का निधन, पार्टी में शोक की लहर

locationनई दिल्लीPublished: Oct 03, 2019 12:59:16 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

महाराष्ट्र: बाबूभाई वोरा के निधन से पार्टी में शोक की लहर
कोल्हापुर के चर्चित नेता थे बाबूभाई

Babu Bhai Vora
नई दिल्ली। बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बाबूभाई वोरा का गुरुवार को निधन हो गया। वोरा की मौत से पार्टी में शोक की लहर है। बीजेपी के नेताओं ने वोरा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
जानकारी के मुताबिक, 73 साल के सुभाष बाबूभाई वोरा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका महाराष्ट्र के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वोरा के परिजनों का कहना है कि बीजेपी के नेता कई बीमारियों से ग्रसित थे और उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन गुरुवार को वह चल बसे।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे वोरा का जन्म 1946 में हुआ था। वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं राज्य परिवहन निगम के निदेशक के पद पर भी रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बहुत ही प्रतिकूल स्थिति में जिले में भाजपा का विस्तार करने की जिम्मेदारी संभाली थी।
वह कोल्हापुर नगर निगम का सदस्य निर्वाचित हुए थे और स्थायी समिति के अध्यक्ष थे। वर्तमान में वह पश्चिमी महाराष्ट्र देवस्थान कमेटी के सदस्य के रूप में भी कार्य कर रहे थे। उनके निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है और अंतिम दर्शन के लिए नेताओं का तांता लगा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो