सिंह के अनुसार पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग में भी देशमुख के पर्सनल सेक्रेटरी पलांडे तथा निजी सहायक वहां रहा करते थे। इसके बाद अनिल देशमुख ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि परमबीर सिंह ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। देशमुख ने पूछा था कि जब वह पद पर थे, तब सिंह ने ये आरोप क्यों नहीं लगाए।