scriptमहाराष्ट्र: CAA पर जारी है रार, MVA सरकार नहीं लागू करेगी नागरिकता कानून | Maharashtra: MVA Government Big Announce Over CAA | Patrika News
विविध भारत

महाराष्ट्र: CAA पर जारी है रार, MVA सरकार नहीं लागू करेगी नागरिकता कानून

CAA के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी
महाराष्ट्र सरकार ( Maharashtra Government ) लागू नहीं करेगी नागरिकता कानून

नई दिल्लीJan 15, 2020 / 12:18 pm

Kaushlendra Pathak

uddhav thackera

CAA को लेकर उद्धव सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।

नई दिल्ली। 10 जनवरी से देश में नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) लागू हो गया है। हालांकि, इस कानून को लेकर अब भी देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। इतना ही नहीं कई राज्य इस कानून को लागू करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र ( Maharashtra ) सरकार ने भी इस कानून को लेकर बड़ा ऐलान किया है। महा विकास अघाड़ी ( MVA ) सरकार ने कहा कि महाराष्ट्र में नागरिकता कानून लागू नहीं किया जाएगा।
महा विकास अघाड़ी की सरकार ने साफ कहा है कि महाराष्ट्र में में सीएए लागू नहीं किया जाएगा। उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) सरकार में मंत्री और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि CAA पर हमारी भूमिका स्पष्ट है और वह राज्य में सीएए को लागू नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का साझा बयान जारी होगा। थोराट ने यहां तक कहा कि हम न्यायालय के फैसला आने तक का इंताजर करेंगे। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि फिलहाल महाराष्ट्र में हमारी सरकार है, केन्द्र सरकार भले ही कानून बना सकती है। लेकिन, उस कानून को लागू करना या नहीं करना राज्य सरकार के हाथ में होता है।
कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में सीएए लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र भले ही इस कानून को लागू करने का प्रयास कर लें। लेकिन, महाराष्ट्र सरकार इस कानून को राज्य में लागू नहीं होने देगी। गौरतलब है कि CAA को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार केन्द्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, विपक्षी पार्टियों की मीटिंग में कई दलों ने हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन, इस लागू करने के लिए भी कई राज्य तैयार नहीं हैं। अब देखना यह है कि इस कानून के खिलाफ विपक्ष आगे क्या कार्रवाई करती है?

Home / Miscellenous India / महाराष्ट्र: CAA पर जारी है रार, MVA सरकार नहीं लागू करेगी नागरिकता कानून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो